न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘भैया जी’ फिल्म से सामने आया मनोज का खूंखार लुक, करीना को UNICEF ने दी यह जिम्मेदारी

एक्टर मनोज बाजपेयी (55) अपने अनोखे अंदाज और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। मनोज ने अब तक के करिअर में कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 May 2024 8:21:03

2 News : ‘भैया जी’ फिल्म से सामने आया मनोज का खूंखार लुक, करीना को UNICEF ने दी यह जिम्मेदारी

एक्टर मनोज बाजपेयी (55) अपने अनोखे अंदाज और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। मनोज ने अब तक के करिअर में कई शानदार भूमिकाओं को अंजाम दिया है। छोटे पर्दे से करिअर शुरू कर बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाले मनोज हर रोल को शिद्दत से निभाते हैं। इन दिनों वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'भैया जी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म से मनोज बतौर निर्माता नई पारी की शुरुआत करेंगे।

पिछले दिनों इस फिल्म से मनोज का फर्स्ट लुक और टीजर सामने आया था। तब से ही यह फिल्म सोशल मीडिया पर छा गई। अब फिल्म से मनोज का एक और नया लुक सामने आया है, जिसमें वे खूंखार दिख रहे हैं। मनोज ने आज शनिवार (4 मई) को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 'भैयाजी' का पोस्टर और वीडियो शेयर किया। पोस्टर में मनोज गुस्से में किसी से फोन पर बात करते दिखे।

वीडियो में मनोज सिगरेट पीते हुए बेहद ही खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरूआत में लिखा है, “रॉबिन हुड नहीं है उसका बाप है वो।” बता दें कि विनोद भोनुशाली और समीक्षा शैला ओसवाल इस मूवी को ला रहे हैं। डायरेक्टर अपूर्व सिंह कार्की हैं। इससे पहले वे मनोज के साथ ‘सिर्फ एक बंदा काफी है' बना चुके हैं। 'भैया जी' फिल्म 24 मई को रिलीज होगी। इसमें सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा और जोया हुसैन भी हैं।

करीना कपूर खान को यूनिसेफ भारत की राष्ट्रीय राजदूत बनाया गया

एक्ट्रेस करीना कपूर खान (43) हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। दो दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहीं करीना की पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ पर फैंस और मीडिया की नजर रहती है। अब करीना के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल करीना को यूनिसेफ भारत की राष्ट्रीय राजदूत नियुक्त किया गया है, जिससे वह काफी खुश हैं।

करीना ने कहा कि मैं इस पद को पाकर काफी सम्मानित महसूस और बहुत विनम्र महसूस कर रही हूं। मैंने इसके लिए 10 साल लंबा इंतजार और अथक परिश्रम किया है और सभी के साथ बहुत मेहनत की है। अब, आखिरकार, मैं एक राष्ट्रीय राजदूत के रूप में उनके साथ जुड़ रही हूं। निश्चित रूप से, इसके साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, जिसे मैं पूरे दिल से स्वीकार करती हूं।

मैं यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करूंगी कि भारत के कोने-कोने में हर बच्चा चाहे कितना भी कमजोर क्यों न हो, वह जहां भी हो, चाहे वह कोई भी हो, उसको मौलिक अधिकार मिलें। मैं जब हर एक बच्चे के बारे में कहती हूं, तो बिना लिंग भेदभाव के उनको आवाज देने की कोशिश करूंगी। उल्लेखनीय है कि करीना की पिछली फिल्म ‘क्रू’ थी, जो सफल रही। इसमें उनके साथ कृति सेनन व तब्बू भी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष