न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ...तो ये था परिणीति का असली डेब्यू, शेयर किया वीडियो, कार्तिक ने ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर दी जानकारी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड में एक दशक से भी ज्यादा हो चुका है। प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर परिणीति ने एक खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 May 2024 1:28:05

2 News : ...तो ये था परिणीति का असली डेब्यू, शेयर किया वीडियो, कार्तिक ने ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर दी जानकारी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड में एक दशक से भी ज्यादा हो चुका है। प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर परिणीति ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर परिणीति का एक थ्रोबैक वीडियो छा गया है। दरअसल शनिवार (4 मई) को परिणीति ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि परिणीति दूरदर्शन के एक देशभक्ति कार्यक्रम में गीत गाती दिख रही हैं।

उनके साथ अन्य कई बच्चे भी गुनगुना रहे हैं। परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “मेरा असली डेब्यू।’ इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिणीति ने पहली बार छोटे पर्दे पर कैमरा फेस किया था। जानकारी के अनुसार यह वीडियो साल 2004 का है। तब परिणीति की उम्र करीब 15 साल थी। परिणीति ने दूरदर्शन चंडीगढ़ के इस खास शो में हिस्सा लिया था। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर परिणीति और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ रिलीज हुई थी। इसमें परिणीति ने पंजाबी गायक चमकीला की पत्नी अमरजोत कौर की भूमिका निभाई है।

परिणीति को इसके लिए खूब तारीफें मिल रही हैं। वैसे परिणीति ने साल 2011 में रणवीर सिंह की फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहल’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। परिणीति ने अलग-अलग जोनर की फिल्मों में खुद को साबित किया है। परिणीति और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा की पिछले साल 24 सितंबर को शादी हुई थी। परिणीति ने पिछले दिनों सिंगर के रूप में भी करिअर शुरू कर लाइव कॉन्सर्ट में परफोरमेंस दी थी।

कार्तिक ने ‘चंदू चैंपियन’ फिल्म की डबिंग से संबंधित फोटो शेयर की

कार्तिक आर्यन अब तक के करिअर में कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा, एक्शन और थ्रिलर जैसे जॉनर की फिल्में कर चुके हैं। फिलहाल कार्तिक अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा होगी। फिल्म में कार्तिक बिल्कुल नए अवतार में दिखेंगे। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी एक जानकारी साझा की है, जिससे उनके फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

कार्तिक ने फिल्म की डबिंग से संबंधित एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे डबिंग स्टूडियो में दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बस थोड़ा सा इंतजार...चंदू आ रहा है..ट्रेलर डबिंग। 'चंदू चैंपियन' 14 जून को सिनेमाघरों में।” साथ ही एक्टर ने पंच और ग्रीन टिक का इमोजी लगाया है। कार्तिक ने पोस्ट में साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान को टैग करते हुए फिल्म की रिलीज डेट बताई है।

फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं, जो 'न्यूयॉर्क', एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में बना चुके हैं। बता दें कि कार्तिक 'चंदू चैंपियन' के बाद 'भूल भुलैया 3' में भी नजर आएंगे, जो हॉरर कॉमेडी मूवी है। कार्तिक ने 'चंदू चैंपियन' के लिए खूब मेहनत की है। कार्तिक ने मुश्किल फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर टफ ट्रेनिंग ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष