न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रेयस सिगरेट, तंबाकू और रेगुलर ड्रिंक से रहते हैं दूर, हार्ट अटैक को लेकर कोरोना वैक्सीन पर जताया अंदेशा

एक्टर श्रेयस तलपड़े (47) को पिछले साल के अंत में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया था। डॉक्टर्स की मेहनत

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 May 2024 11:43:50

श्रेयस सिगरेट, तंबाकू और रेगुलर ड्रिंक से रहते हैं दूर, हार्ट अटैक को लेकर कोरोना वैक्सीन पर जताया अंदेशा

एक्टर श्रेयस तलपड़े (48) को पिछले साल के अंत में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया था। डॉक्टर्स की मेहनत और फैंस की दुआओं के बदौलत वे मौत के मुंह से वापस आ गए यानी उन्हें दूसरी जिंदगी मिल गई। इन दिनों कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कोरोना वैक्सीन की वजह से हार्ट अटैक की संख्या बढ़ती जा रही है। कोविशील्ड वैक्सीन से खून के थक्के जम रहे हैं। श्रेयस ने भी इस पर अपनी राय बताई।

श्रेयस ने ‘लहरें’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे यकीन था कि मैं अपनी डाइट, एक्सरसाइज और सेहत का पूरी तरह से ध्यान रख रहा हूं। अब वैक्सीन को लेकर भी थ्योरी चल रही हैं। हमें सुनने को मिलता है कि लोग वर्कआउट कर रहे हैं या खेल रहे हैं और उनके साथ कुछ हो जाता है। ऐसे लोग जो अपना पूरा खयाल रखते हैं उनके साथ कुछ हो जाता है।

मेरे हार्ट अटैक की और क्या वजह हो सकती है। मैं सिगरेट नहीं पीता, मैं रेगुलर ड्रिंक नहीं करता। महीने में थोड़ा सा पी लिया तो पी लिया, तंबाकू तो बिल्कुल भी नहीं। हां, कोलेस्ट्रोल थोड़ा बढ़ा रहता है लेकिन मुझे कहा गया कि आज के वक्त में ये नॉर्मल है। इसके लिए मैं दवा भी ले रहा था, जिससे उसका लेवल नीचे आ रहा था। डायबटीज नहीं है और ना ही मुझे ब्लड प्रेशर है तो और क्या वजह हो सकती है।

shreyas talpade,actor shreyas talpade,shreyas heart attack,covid 19,covishield,shreyas heart attack,love you shankar

मैं जानना चाहता हूं कि वैक्सीन ने लोगों के शरीर के साथ क्या किया : श्रेयस तलपड़े

श्रेयस ने कहा कि वैक्सीनेशन के बाद मुझे थोड़ा बहुत शरीर में थकान जैसा महसूस होने लगा था। इसमें कुछ तो सच होगा ही हालांकि हम पूरी तरह से इस थ्योरी को खारिज नहीं कर सकते। हो सकता है कि ये कोविड की वजह से हो या फिर वैक्सीन की वजह से। मैं नहीं जानता लेकिन कुछ तो जरूर ऐसा है जो इससे काफी हद तक जुड़ा है। कोरोना के बाद ही मुझे वो सब एहसास होना शुरू हुआ। सच कहूं तो हमे पता नहीं कि हमने अपने शरीर में क्या डाल लिया है।

जो सब कह रहे थे वही हमने किया। बड़ी-बड़ी कंपनियों पर भरोसा किया। क्योंकि हमने पहले ऐसी घटनाओं के बारे में कभी नहीं सुना था। कोरोना के बाद ही लगातार ऐसी खबरें और वीडियो सामने आने लगे कि लोग खेलते-खेलते गिर रहे थे और इसका कोई सही कारण भी नहीं था। तो ये काफी डरावना है। मैं जानना चाहता हूं कि वैक्सीन ने लोगों के शरीर के साथ क्या किया।

हालांकि जब तक पर्याप्त सबूत नहीं है तब तक इस पर टिप्पणी करना बेकार है। काम को लेकर बात करें तो पिछले दिनों श्रेयस की फिल्म ‘लव यू शंकर’ रिलीज हुई थी। वे जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कपकपी’ में तुषार कपूर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वे ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘इमरजेंसी’ में भी दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका