न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में छाया धर्मेंद्र का लिपलॉक सीन, बॉबी ने कहा, उनसे ज्यादा रोमांटिक कोई नहीं हो सकता

मौजूदा दौर में बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम एक्टर हैं जो बड़ी उम्र के बावजूद बराबर एक्टिव हैं। हमारे कहने का मतलब है कि वे आज भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 May 2024 11:05:49

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में छाया धर्मेंद्र का लिपलॉक सीन, बॉबी ने कहा, उनसे ज्यादा रोमांटिक कोई नहीं हो सकता

मौजूदा दौर में बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम एक्टर हैं जो बड़ी उम्र के बावजूद बराबर एक्टिव हैं। हमारे कहने का मतलब है कि वे आज भी अपने हुनर और गतिविधियों के माध्यम से चर्चाओं में रहते हैं। यहां हमारा इशारा 88 साल के धर्मेंद्र की ओर है, जो जिंदादिली के साथ जिंदगी जी रहे हैं। फैंस लकी हैं कि वे अपने पसंदीदा एक्टर से लगातार जुड़े हुए हैं। धर्मेंद्र फिल्में करने के साथ सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर कर खुद से जुड़ी अपडेट देकर चाहने वालों को प्यार देते और लेते रहते हैं।

खैर अभी हम धर्मेंद्र का जिक्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में उनसे जुड़ी बात छिड़ गई थी। दरअसल शनिवार (4 मई) को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कपिल के शो के लेटेस्ट एपिसोड में देओल बंधु सनी और बॉबी पहुंचे थे। इस दौरान कपिल ने सनी और बॉबी के साथ खूब मस्ती-मजाक किया। इस बीच बॉबी ने कहा कि मेरे पिता की पिछले साल फिल्म आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’। इसमें उन्होंने जिस तरह से किरदार निभाया मुझे नहीं लगता कोई दूसरा निभा सकता था।

इसके बाद कपिल ने फिल्म में धर्मेंद्र के किसिंग सीन की चर्चा की। कपिल ने कहा कि आप सभी को पता है कि पिछले साल देओल ब्रदर्स ने खूब गदर मचाया। सनी पाजी के डायलॉग सुनकर लोग खूब तालियां बजा रहे थे। बॉबी ने ‘एनिमल’ में डायलॉग भी नहीं बोला फिर भी सीटियां बज रही थीं। सनी पाजी गदर में एक्शन कर रहे थे। बॉबी देओल एनिमल में एक्शन कर रहे थे। उधर, धरम पाजी ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रोमांस कर रहे थे।

the great indian kapil show,kapil sharma,dharmendra,bobby deol,sunny deol,rocky aur rani ki prem kahaani,shabana azmi

धर्मेंद्र आज भी हैं बिजी, कर रहे हैं एक के बाद एक फिल्में

कपिल की ये बातें सुनकर सभी लोग शो में हंसने लग गए। इसके बाद कपिल ने कहा कि धरम पाजी हैं ही इतने अच्छे कि उन्हें देखकर लोग उनसे मोहब्बत कर लेते हैं। इसके बाद कपिल कहते हैं कि आप तीनों को अगर 100 तक नंबर दिए जाए तो सबसे ज्यादा रोमांटिक कौन है आपके हिसाब से। इस पर बॉबी तुरंत कहते हैं कि मेरे पापा के लाखों में नंबर जाएंगे। उनसे ज्यादा रोमांटिक कोई नहीं हो सकता। ये सुनकर सब हंसने लगते हैं।

बता दें कि धर्मेंद्र ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ लिपलॉक किसिंग सीन दिया था। यह लंबे समय तक चर्चा में रहा। धर्मेंद्र ने इसके बाद इस साल आई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में भी काम किया था। हाल ही धर्मेंद्र ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वे अब अमिताभ बच्चन के दोहिते/नाति अगस्त्य नंदा के साथ एक मूवी में काम करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष