न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अकाय के जन्म के बाद पहली बार मैच देखने पहुंचीं अनुष्का, इधर-रैम्प वॉक में दुल्हन सी सजीं सुष्मिता

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी हमेशा लाइमलाइट में रहती है। मीडिया और फैंस की नजरें लगातार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 May 2024 12:39:38

2 News : अकाय के जन्म के बाद पहली बार मैच देखने पहुंचीं अनुष्का, इधर-रैम्प वॉक में दुल्हन सी सजीं सुष्मिता

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी हमेशा लाइमलाइट में रहती है। मीडिया और फैंस की नजरें लगातार उनका पीछा करती रहती हैं। वे इस कपल की हर बात जानने को बेकरार रहते हैं। अनुष्का शनिवार (4 मई) को बेटे अकाय के जन्म के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। अनुष्का आईपीएल-17 में विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच का मजा लेने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचीं।

फैंस अनुष्का को दर्शक दीर्घा में देखकर काफी खुश और रोमांचित हो गए। लाइट ब्लू कलर की शर्ट पहने और खुले बालों में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कैमरामैन ने भी अनुष्का को खूब हाईलाइट किया। स्टैंड में बैठी अनुष्का की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अनुष्का मैच के दौरान अलग-अलग रिएक्शन देती दिखीं। जहां विराट के चौके-छक्कों पर वह फूली नहीं समा रही थीं, वहीं अपने पति के आउट होने पर निराश हो गईं।

मुकाबला बेंगलुरू ने 4 विकेट से जीता और विराट ने 42 रन की उपयोगी पारी खेली। हाल ही में अनुष्का के 36वें जन्मदिन पर विराट ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर दिल को छूने वाला नोट लिखा था। विराट और RCB के साथियों ने मिलकर अनुष्का का बर्थडे मनाया। अनुष्का ने 15 फरवरी को अकाय को जन्म दिया था। उनके तीन साल की बेटी वामिका भी है। अनुष्का व विराट की शादी साल 2017 में इटली में हुई थी।

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का हिस्सा बनीं पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन

एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (48) लगातार सुर्खियों में रहती हैं। कभी उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें आती हैं, तो कभी एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी बात सामने आती है। फिलहाल सुष्मिता एक इवेंट में रैम्प वॉक करती नजर आईं। इस दौरान सुष्मिता गोल्डन कलर के ब्राइडल लुक में दिखीं। बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का हिस्सा बनीं सुष्मिता ने दुल्हन की तरह चेहरे पर घूंघट डालकर रैम्प पर एंट्री ली।

गोल्डन कलर की अनारकली फ्रॉक पहने, हाथों में कलीरे बांधे और बालों में गजरा सजाए सुष्मिता को देख वहां मौजूद लोगों की नजरें ठहर गईं। सुष्मिता ने लुक को मिनिमल मेकअप और हैवी गोल्डन ज्वैलरी से पूरा किया। उनके हाथों पर मेहंदी सजी थी। सुष्मिता ने ब्राइडल लुक के साथ रैम्प पर जमकर वॉक किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग पोज दिए। सुष्मिता ने अपनी चर्चित वेब सीरीज 'ताली' का सिग्नेचर पोज भी दिया।

इसमें सुष्मिता ने ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का रोल अदा किया था। सुष्मिता के ये फोटो और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें एवरग्रीन ब्यूटी का टैग दिया। सुष्मिता पिछले कुछ समय से फिर से अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्पॉट की जा रही हैं। लगता है उनका पैचअप हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष