न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या और आदित्य का हुआ ब्रेकअप, इन्होंने किया कंफर्म, लाइव कॉन्सर्ट में सुनिधि चौहान पर फेंकी बोतल

90 के दशक के मशहूर एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे पर्सनल लाइफ को लेकर लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। अनन्या का नाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 May 2024 2:07:06

2 News : अनन्या और आदित्य का हुआ ब्रेकअप, इन्होंने किया कंफर्म, लाइव कॉन्सर्ट में सुनिधि चौहान पर फेंकी बोतल

90 के दशक के मशहूर एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे पर्सनल लाइफ को लेकर लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। अनन्या का नाम अक्सर रूमर्ड बॉयफ्रेंड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जाता है। दोनों को कई दफा पार्टी, फंक्शन, इवेंट और आउटिंग पर साथ स्पॉट किया जा चुका है। इससे साफ पता चलता है कि दोनों में काफी नजदीकियां हैं। उन्हें कई बार देश-विदेश में वेकेशन पर जाते भी देखा गया है।

फैंस भी इस जोड़ी पर खुलकर प्यार लुटाते हैं। दोनों ने कई इंटरव्यूज या शो में इशारों-इशारों में जरूर रिलेशनशिप को माना, लेकिन खुलकर कभी भी मोहब्बत का इजहार नहीं किया। अब एक ऐसी खबर आ रही है जो दोनों स्टार्स के फैंस का दिल तोड़ देगी। हाल ही में ई टाइम्स ने खुलासा किया है कि अनन्या और आदित्य का ब्रेकअप हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के एक करीबी दोस्त ने यह बताया, “लगभग एक महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। उनका रिश्ता काफी मजबूत चल रहा था और ब्रेकअप हम सभी के लिए एक झटके के रूप में आया है।

दोनों का एक मित्र के रूप में रिश्ता है। अनन्या बेशक अब मूव ऑन करने की कोशिश कर रही हैं। वह अपने नए प्यारे दोस्त के साथ समय बिता रही हैं और इस स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं। आदित्य भी इस मुश्किल घड़ी से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। वह अपने काम को समय दे रहे हैं।” बता दें कि आदित्य से पहले अनन्या का नाम एक्टर ईशान खट्टर के साथ जुड़ा था। दोनों साथ में ‘खाली पीली’ फिल्म कर चुके हैं। ब्रेकअप के बाद ईशान इन दिनों मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं।

मशहूर सिंगर सुनिधि पर अनजान शख्स ने फेंकी पानी की बोतल, वीडियो वायरल

मशहूर बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान ने कई सुपरहिट गानों को आवाज दी है। फैंस सुनिधि की खनकती आवाज के दीवाने हैं। सुनिधि हाल ही में देहरादून में एक कॉलेज में परफॉर्म करने पहुंचीं और लाइव कॉन्सर्ट के बीच उन पर बोतल फेंकी गईं। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि सुनिधि कॉन्सर्ट में गाना गा रही थीं, तभी ऑडियंस में से किसी ने उन पर पानी की बोतल फेंक दी।

हालांकि सुनिधि उस शख्स की इस हरकत पर गुस्सा होने के बजाय गाना गाती रही। गाना खत्म करने के बाद सुनिधि ने बोतल फेंकने वाले से कहा कि क्या हो रहा है। बोतल फेंकने से क्या होगा, शो रुकेगा, क्या आप सब ऐसा चाहते हो। सुनिधि की बात सुनते ही वहां मौजूद लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे नहीं-नहीं। सोशल मीडिया यूजर्स ने स्थिति को समझदारी से संभालने और स्टेज से न उतरने के लिए सुनिधि की तारीफ की है।

बता दें सुनिधि को सबसे पहले रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘मस्त’ के गाने ‘रुकी रुकी सी जिंदगी’ से लोकप्रियता मिली थी। वह हिंदी के साथ मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, असमिया और गुजराती फिल्मों के लिए करीब 2000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। सुनिधि की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने महज 18 साल की उम्र में बॉबी खान से शादी की थी। सालभर बाद ही उनका तलाक हो गया। फिर उन्होंने साल 2012 में हितेश सौनिक के साथ शादी की। उनका एक बेटा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष