न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आयरा ने 4 माह बाद शेयर किया शादी का वीडियो, इस परेशानी के चलते निक ने कैंसिल किया कॉन्सर्ट

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान इस साल की शुरुआत में फिटनेस ट्रेनर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 May 2024 7:40:30

2 News : आयरा ने 4 माह बाद शेयर किया शादी का वीडियो, इस परेशानी के चलते निक ने कैंसिल किया कॉन्सर्ट

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान इस साल की शुरुआत में फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे के साथ विवाह बंधन में बंध गई थीं। शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ हुई थी। राजस्थान में लेकसिटी के रूप में विख्यात उदयपुर में शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया गया था। अब शादी के लगभग चार महीने बीत जाने के बाद आयरा ने शादी का वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

वीडियो में प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी तक के कई शानदार पल देखने को मिलते हैं। इसमें से एक क्लिप ऐसी है, जो किसी को भी भावुक कर दे। दरअसल आयरा को दुल्हन बना देख आमिर की आंखों से आंसू छलक उठते हैं। वीडियो में तीन दफा आमिर की आंखें नम हो गईं। आमिर बेटी के बारे में बात करते हुए भी नजर आए। आमिर ने कहा कि आयरा बहुत जल्दी बड़ी हो गईं, यहां तक कि मुझसे पहले बड़ी हो गईं।

वीडियो में आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव से लेकर नूपुर की मां तक ने आयरा की तारीफ की। उल्लेखनीय है कि आयरा, आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। आयरा ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा लेकिन वह चर्चाओं में रहती हैं। आयरा और नूपुर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया।

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने वीडियो शेयर कर बताया हाल

फेमस अमेरिकन सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अचानक से अपना कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिया। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और फैंस से माफी मांगी। निक ने 3 मई को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मैं निकू हूं। मेरे पास शेयर करने के लिए कुछ ऐसी खबर है जो मजेदार तो नहीं है, लेकिन बताना जरूरी है। कुछ दिन पहले मुझे अजीब सा महसूस होने लगा था।

जब मैं उठा तो मेरी आवाज नहीं निकल रही थी और उस रात मैं कॉन्सर्ट के लिए प्रेक्टिस कर रहा था और पिछले दो, ढाई दिनों में मेरी हालत धीरे- धीरे और भी बदतर होती जा रही है। मैं कल पूरे दिन बिस्तर पर पड़ा रहा। बुखार, शरीर में दर्द, गले में खराश और बुरी खांसी हो गई है। डॉक्टर को दिखाने के बाद भी मैं ठीक नहीं हुआ।

दोस्तों मैं इन्फ्लूएंजा-ए के खतरनाक स्ट्रेन से पीड़ित हूं जो चारों ओर फैल रहा है और मैं इस समय किसी भी कॉन्सर्ट में गाना नहीं गा सकता। मैंने इसलिए मैक्सिको के कॉन्सर्ट की डेट पोस्टपोन कर दी है। ये शो अब अगस्त में होगा। बता दें कि निक अपने भाइयों केविन और जो जोनस के साथ इस हफ्ते मैक्सिको में परफॉर्म करने वाले थे। उल्लेखनीय है कि इन्फ्लूएंजा-ए एक तरह का वायरस है जो पक्षियों और इंसानों में फैलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष