न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई, डूंगरपुर में ACB ने रिश्वतखोर इंस्पेक्टर पर दर्ज किया केस

डूंगरपुर जिले के उप रजिस्ट्रार कार्यालय सहकारी समिति के निरीक्षक विवेकानंद के खिलाफ 8,000 रुपए की रिश्वत लेने का केस दर्ज किया गया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 26 Feb 2025 8:57:23

राजस्थान: भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई, डूंगरपुर में ACB ने रिश्वतखोर इंस्पेक्टर पर दर्ज किया केस

राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की जा रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और सीबीआई भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ लगातार कदम उठा रहे हैं। ताजा मामला डूंगरपुर का है, जहां ACB ने सहकारिता विभाग के एक निरीक्षक के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है।

डूंगरपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई

डूंगरपुर जिले के उप रजिस्ट्रार कार्यालय सहकारी समिति के निरीक्षक विवेकानंद के खिलाफ 8,000 रुपए की रिश्वत लेने का केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक एनजीओ के रिन्यूअल के लिए रिश्वत की मांग की थी और फोन पे के माध्यम से यह रकम ली थी। ACB ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

NGO से ली गई थी रिश्वत

ACB के डीएसपी रतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 18 दिसंबर 2024 को एक एनजीओ संचालक ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि उसका एनजीओ स्कूल संचालन का कार्य करता है और रिन्यूअल के लिए आवेदन किया गया था। इस प्रक्रिया के बदले सहकारिता विभाग के निरीक्षक विवेकानंद ने 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें 8,000 रुपये की सौदेबाजी तय हुई।

19 दिसंबर को ACB ने एक कांस्टेबल को एनजीओ संचालक के साथ भेजा, जहां आरोपी निरीक्षक विवेकानंद ने रिश्वत की रकम फोन पे से स्वीकार कर ली। इसके बाद ACB ने मुख्यालय से अनुमति मांगी और मंगलवार (25 फरवरी) को स्वीकृति मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया गया। अब अधिकारी के अन्य ठिकानों की भी जांच की जा रही है।

CBI ने भीलवाड़ा में पकड़ा रिश्वतखोर कर्मचारी

इसी बीच, भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए CBI ने भीलवाड़ा में एक EPFO कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उसने विधवा पेंशन शुरू करने के बदले 5,000 रुपये की रिश्वत ली थी। राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई यह संकेत देती है कि सरकार और एजेंसियां भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त नजर बनाए हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी