न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : RSSB ने चतुर्थ श्रेणी और पशु परिचर कर्मचारी भर्ती में बढ़ाए 1795 पद, संशोधित विज्ञप्ति जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य सरकार के निर्देश पर बोर्ड की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में 1296 जबकि पशु परिचर भर्ती में 499 पदों को बढाते हुए संशोधित विज्ञप्ति जारी की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 1:07:09

राजस्थान : RSSB ने चतुर्थ श्रेणी और पशु परिचर कर्मचारी भर्ती में बढ़ाए 1795 पद, संशोधित विज्ञप्ति जारी

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य सरकार के निर्देश पर बोर्ड की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में 1296 जबकि पशु परिचर भर्ती में 499 पदों को बढाते हुए संशोधित विज्ञप्ति जारी की है। गौरतलब है कि पहले इन भर्तियों के लिए जारी किए गए रिक्त पदों को और बढ़ाया गया है। इसकी सूचना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने दी थी। अब इसे लेकर संशोधित विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है। पशु परिचर भर्ती में 499 पद जोड़े गए हैं यानी कि अब 5934 पदों की बजाय 6433 पदों पर भर्ती होगी।

बोर्ड ने न सिर्फ पशु परिचर बल्कि प्रदेश में पहली बार हो रही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी पद बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। पहले ये भर्ती परीक्षा 52 हजार 453 पदों पर आयोजित कराई जा रही थी, जिन्हें बढाकर 53 हजार 749 किया गया है अर्थात् 1 हजार 296 पदों को बढ़ाया गया है। ऐसे में 10वीं पास जो अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में भाग ले रहे हैं उन्हें अब पहले से ज्यादा पदों पर मौका मिलेगा।

इस भर्ती में 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के 10वीं पास अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। इसके आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 21 मार्च 2025 से 19 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2025 को प्रस्तावित है।

कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने स्पष्ट किया कि संशोधित विज्ञप्ति में सिर्फ पदों का संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार प्रशासनिक सुधार विभाग के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और अधीनस्थ कार्यालय के लिए 53 हजार 121 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा राजस्थान लोक सेवा आयोग के लिए 34, जबकि शासन सचिवालय से प्राप्त रिक्त पदों की रिक्वेस्ट पर 594 पदों पर भर्ती कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाकी आवेदन प्रक्रिया, आरक्षण संबंधी प्रावधान, आयु छूट के प्रावधान, परीक्षा की स्कीम और विस्तृत टाइम टेबल भर्ती विज्ञप्ति में पूर्व में जारी किया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?