न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने निभाया चुनावी वादा, इस्तीफा दिया

लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से दुखी मीणा ने यह कदम उठाया है जिसका ऐलान उन्होंने रिजल्ट से पहले ही कर दिया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Jul 2024 2:47:14

राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने निभाया चुनावी वादा, इस्तीफा दिया

जयपुर। भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीना ने राजस्थान मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने वादा किया था कि अगर पार्टी उनके अधीन आने वाली सात लोकसभा सीटों में से कोई भी सीट हार जाती है तो वह पद छोड़ देंगे। उनके एक सहयोगी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 72 वर्षीय नेता ने पार्टी द्वारा अपने गृह क्षेत्र दौसा सहित कुछ सीटों पर हार के बाद इस्तीफा दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान यह वादा किया था। सहयोगी ने कहा, "किरोड़ी मीना ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 10 दिन पहले मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।"

राजस्थान में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 25 में से 14 सीटें जीतीं और कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दौसा समेत आठ सीटें जीतीं। अन्य दलों ने तीन सीटें जीतीं।

मीना ने कृषि और बागवानी, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, राहत और नागरिक सुरक्षा, और लोक प्रभार समाधान सहित कई विभागों का कार्यभार संभाला। पिछले साल के राज्य विधानसभा चुनावों में, मीना ने सवाई माधोपुर से जीत हासिल की थी, क्योंकि भाजपा ने 200 में से 115 निर्वाचन क्षेत्रों पर जीत हासिल की थी और कांग्रेस को हटा दिया था, जिसे 66 सीटें मिली थीं।

इस्तीफा देने के बाद सत्संग में गए

राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से दुखी मीणा ने यह कदम उठाया है जिसका ऐलान उन्होंने रिजल्ट से पहले ही कर दिया था। मंत्री के इस्तीफे के बाद जहां एक तरफ जहां राजस्थान की राजनीति में हलचल मच गई तो खुद मीणा ने एक सत्संग का रुख किया और इस दौरान अपने मन की बात भी की। उन्होंने राजनीति में आई गिरावट पर अपना दुख भी जाहिर किया और कहा कि अब इसमें भ्रष्टाचार, जातिवाद और वंशवाद है।

मीणा ने कहा, 'स्वच्छ और हाई मोरल वाली राजनीति की आवश्यकता है। राजनीति दलदल में जा चुकी है, जहां भारी भ्रष्टाचार है, भारी जातिवाद है, जहां भयंकर वंशवाद है। कीचड़ उछाला जाता है एक दूसरे के ऊपर। उससे देश मजबूत नहीं होता है, लोकतंत्र कमजोर होता है। लोकतंत्र मजबूत हो, देश मजबूत हो... राजनीति चाणक्य और चंद्रगुप्त जैसी हो, विश्वामित्र और भगवान राम के जैसी हो, यह आज के समय में संभव नहीं है, लेकिन इस ओर देश को मोड़ना पड़ेगा।' मीणा ने कहा कि राजनीति के कुछ लोग हिंदू को बांटते हैं, क्षेत्रवाद फैलाते हैं, जातिवाद फैलाते हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान ही अपनी कुर्सी पर शर्त रख चुके मीणा ने इस्तीफे के बाद बुधवार को सोशल मीडिया पर रामचरितमानस की चौपाई लिखते हुए कहा, 'रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर बचन ना जाई।' सत्संग के दौरान पत्रकारों ने उनसे कुछ सवाल भी किए लेकिन वह पहले की तरह जुबान पर अंगुली रखकर चुप रहने का इशारा करते रहे। हाल के दिनों में इस्तीफे से जुड़े सवालों और कयासों पर वह कुछ इसी अंदाज में जवाब देते थे।

गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाकर भाजपा को राजस्थान की सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाने वाले किरोड़ी लाल मीणा ने इसलिए इस्तीफा दे दिया है क्योंकि वह उन सभी सीटों पर पार्टी को जीत नहीं दिला सके, जहां उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मीणा ने कहा था, 'प्रधानमंत्री के दौसा आने से पहले मैंने कहा था कि अगर (दौसा) सीट नहीं जीती तो मैं मंत्री पद छोड़ दूंगा। बाद में प्रधानमंत्री ने मुझसे अलग से बात की और मुझे सात सीट की सूची दी। मैंने 11 सीट पर कड़ी मेहनत की है और अगर पार्टी सात में से एक भी सीट हारती है तो मैं मंत्री पद छोड़ दूंगा और यहां पानी पिलाऊंगा।' किरोड़ी लाल मीणा ने दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, टोंक-सवाईमाधोपुर और कोटा-बूंदी समेत पूर्वी राजस्थान की सीट पर चुनाव प्रचार किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट