न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में मिनी अनलॉक को लेकर आज शाम को जारी होगी नई गाइडलाइन, व्यापार और आवाजाही में छूट के आसार

राजस्थान में घटते कोरोना संक्रमण के साथ अब अनलॉक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश के 21 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से नीचे आ गया है, ऐसे में यहां अनलॉक में दिक्कत नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 May 2021 12:29:41

राजस्थान में मिनी अनलॉक को लेकर आज शाम को जारी होगी नई गाइडलाइन, व्यापार और आवाजाही में छूट के आसार

राजस्थान में घटते कोरोना संक्रमण के साथ अब अनलॉक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रदेश के 21 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से नीचे आ गया है, ऐसे में यहां अनलॉक में दिक्कत नहीं है। 1 जून से मिनी अनलॉक की शुरुआत होने वाली है। मिनी अनलॉक में मौजूदा दुकानों के खुलने का समय बढ़ाने के अलावा बाजार में कुछ और दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा सकती है। मिनी अनलॉक की गाइडलाइन गृह विभाग ने तैयार कर ली है और आज शाम इसे इसे मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद जारी किया जाएगा। प्रदेश में 8 जून तक लॉकडाउन है, इसलिए ज्यादा छूट मिलने के आसार नहीं हैं। राजस्थान में 17 अप्रैल से ही बाजार बंद हैं। राशन, खाद्य सामग्री, मेडिकल, दूध, फल-सब्जी और मंडी के अलावा सब कुछ बंद है।

मिली खबर के अनुसार अनलॉक के पहले चरण में रोजमर्रा की जरूरत वाली दुकानों को खोलने की मंजूरी दी जाएगी। किराना और खाद्य सामग्री, दूध, डेयरी जैसी दुकानों के खुलने का समय बढ़ना तय है। किराना दुकानों के खुलने का समय सुबह 6 से 11 बजे तक है, जिसे बढ़ाकर शाम 5 बजे तक किया जा सकता है। इसके साथ ही कम भीड़ वाली दुकानों को खोलने की अनुमति मिलेगी। इसके साथ ही अनलॉक में एक जिले से दूसरे जिले, एक शहर से दूसरे शहर और एक गांव से दूसरे गांव में आवागमन पर लगी रोक हट सकती है। निजी वाहनों को शर्तों के साथ अनुमति दी जा सकती है।

इसके अलावा गर्मी के सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों को खोलने की अनुमति मिल सकती है। इनके साथ पंखा, AC, कूलर रिपेयरिंग की दुकानों को भी अनुमति मिलना तय है।

अनलॉक में ये खुल सकते हैं

- जनरल स्टोर, कपड़े की दुकानें, व्हीकल रिपेयरिंग वर्कशॉप
- किराना, खाद्य सामग्री की दुकानों के खुलने का समय बढ़ना तय
- रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी
- खाद, बीज और एग्रीकल्चर मशीनरी से जुड़ी दुकानें और वर्कशॉप का समय बढ़ेगा
- निजी वाहनों के लिए पेट्रोल-डीजल लेने का समय बढ़ेगा
- निजी वाहनों को शर्तों के साथ अनुमति संभव
- गर्मी के सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानों को खोलने की मंजूरी
- हाइवे पर पेट्रोल पंप, ढाबे, मोटर गैराज आदि खुल सकते हैं

ये बंद रहेंगे

- स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट, लाइब्रेरी बंद रहेंगे
- सिनेमाघर,मल्टीप्लेक्स, थिएटर, जिम, स्विमिंग पूल्स,पब्लिक पार्क, स्टेडियम बंद रहेंगे
- शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे, बाजार में चुनिंदा दुकानों को छोड़ बाकी बंद रहेंगी
- होटल, रिसोर्ट नहीं खुलेंगे
- शादी समारोह पर पाबंदी जारी रहेगी, घर पर शादी में 11 लोगों से ज्यादा नहीं आ सकेंगे
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा

21 जिलों में पॉजीटिविटी रेट 5% से नीचे

बता दे, प्रदेश के 21 जिले ऐसे हैं जहां कोरोना पॉजीटिविटी रेट 5% से नीचे आ गया है। इनमें अजमेर, नागौर, झालावाड़, भीलवाड़ा, जालौर, सिरोही, भरतपुर,धौलपुर, दौसा, बूंदी, बारां, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, बाड़मेर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चितौड़गढ़ और राजसमंद शामिल हैं। नई गाइडलाइन में इन्हें ही रियायत मिलने की उम्मीद है।

24 घंटे में 2,298 मरीज मिले

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 2,298 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,636 लोग ठीक हुए और 66 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,317 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 49,224 मरीजों का इलाज चल रहा है। राजस्थान में पिछले 21 दिनों में कोरोना के करीब डेढ़ लाख एक्टिव केस घट गए है। यहां 9 मई को एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख पार कर गई थी। इसके बाद अब 30 मई को 49 हजार 224 एक्टिव केस रह गए है। इस वक्त सबसे ज्यादा 10 हजार एक्टिव केस जयपुर में है। इसके बाद अलवर और जोधपुर में 3-3 हजार, उदयपुर, सीकर, कोटा, गंगानगर में 2-2 हजार एक्टिव केस है। 18 जिलों में 1000 से भी कम एक्टिव केस रह गए है। प्रदेश में अब रिकवरी रेट करीब 94% हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल