न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: जोधपुर शहर में कर्फ्यू बढ़ा, इंटरनेट भी रहेगा बंद, अब तक 18 पर केस दर्ज

ईद के मौके पर जोधपुर में हिंसा के बाद लगाये गये कर्फ्यू की समय सीमा को 2 दिन यानी 6 मई रात 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है। हिंसा के मामले को लेकर कोई अफवाहें न फैले इसके लिये इंटरनेट को भी अगले आदेश तक बंद रखा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 May 2022 8:26:38

राजस्थान: जोधपुर शहर में कर्फ्यू बढ़ा, इंटरनेट भी रहेगा बंद, अब तक 18 पर केस दर्ज

ईद के मौके पर जोधपुर में हिंसा के बाद लगाये गये कर्फ्यू की समय सीमा को 2 दिन यानी 6 मई रात 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है। हिंसा के मामले को लेकर कोई अफवाहें न फैले इसके लिये इंटरनेट को भी अगले आदेश तक बंद रखा गया है। हिंसा के बाद शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी निगरानी रख रही है। कर्फ्यू नियमों की पूरी तरह से पालना करवाई जा रही है। परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को स्कूल आने-जाने की छूट को बरकरार रखा गया है। बता दे, बुधवार को कोई अप्रिय घटना नहीं हुई लेकिन पुलिस-प्रशासन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि बुधवार को दोपहर में शांति समिति की बैठक के दौरान कुछ गतिरोध हुआ था। बीजेपी के राज्यसभा सांसद और विधायक इस बैठक से चले गए थे। उसके बाद फिर से प्रयास किए गए और शाम को उनके साथ वार्ता की गई। इसके बाद भाजपाइयों ने आमरण अनशन की घोषणा को वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि बीजेपी के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी निर्दोष को पुलिस न पकड़े। इस पर हम ने एक बार फिर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए हैं। कुछ लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं थे तो उन्हें छोड़ दिया गया है।

घुमारिया ने बताया कि कर्फ्यू 2 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा अनिश्चितकालीन समय तक के लिए इंटरनेट को भी बंद रखने के आदेश दिए गए है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि इसे बीच में रिवाइज नहीं किया जा सकता। यदि शांति व्यवस्था कायम रही तो इस आदेश को बीच में भी रिवाइज किया जा सकता है। उन्होंने शहरवासियों से शांति बनाये रखने की अपील की है।

घुमारिया ने बताया कि पुलिस ने अब तक 140 लोगों को कानून एवं व्यवस्था खराब करने के मामले में धारा-151 में गिरफ्तार किया है। ऐसे में देर रात 12 बजे के करीब 60 से ज्यादा लोगों को जमानत दी गई। हिंसा मामले में अब 18 पर केस दर्ज किए जा चुके हैं। धारा-151 में गिरफ्तार कुछ लोगों को कोर्ट ने जेल भेजा है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की फिर से जांच कर रहे हैं। पकड़े गये लोगों के खिलाफ यदि पर्याप्त सबूत मिले तो अलग से एफआईआर दर्ज की जाएगी।

आपको बता दे, सोमवार रात को जालोरी गेट चौराहे पर स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर झंडा लगाने और प्रतिमा को ढकने को लेकर विवाद बढ़ गया था। मंगलवार को यह विवाद हिंसा में तब्दील हो गया। इसके बाद से शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। कलेक्टर ने बताया कि इस उपद्रव में 29 टू व्हीलर, 21 कार को नुकसान पहुंचा है। वहीं 13 बिल्डिंग और 5 दुकानों में तोड़फोड़ की गई है। इनकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट