न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan: बेवफा पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, पति को खाने में दिया जहर, बेहोश होने पर घोंटा गला

राजस्थान (Rajasthan) की परमाणु नगरी पोकरण (Pokaran) में एक शख्स की हत्या के आरोप में उसकी बेवफा पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 10:43:19

Rajasthan: बेवफा पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, पति को खाने में दिया जहर, बेहोश होने पर घोंटा गला

राजस्थान (Rajasthan) की परमाणु नगरी पोकरण (Pokaran) में एक शख्स की हत्या के आरोप में उसकी बेवफा पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पोकरण शहर के खटीक मोहल्ले की है। पुलिस का दावा है कि बेवफा बीवी ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपनी पति की हत्या की है। बताया जा रहा है कि बीते 7 अगस्त की रात को आरोपी रेखा ने अपने पति महेश कुमार के खाने में जहर मिला दिया। जब पति के पैर जहर के धीमे नशे में लड़खड़ाने लगे तो पत्नी रेखा ने अपने प्रेमी के कहने पर पति का गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

पोकरण थानाधिकारी महेंद्र सिंह खींची ने बताया कि परिवादी ओममप्रकाश पुत्र गोपुराम खटीक ने अपने भाई महेशकुमार की मृत्‍यु के संबंध में बीते 8 अगस्त को एक शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की।

इसी दौरान 3 सितंबर को परिवादी जितेन्‍द्र पुत्र अशोक कुमार ने थाने में एक रिपोर्ट पेश की कि 7 अगस्त की रात्रि को मेरे ताउजी के लड़के दिलीप का फोन मेरे पास आया।

उसने बताया कि चाचा महेश कुमार की तबीयत ठीक नहीं है। इस पर जैसलमेर से पोकरण पहुंचा तब तक मेरे चाचा महेश की मृत्‍यु हो चुकी थी।

उसने बताया कि जिस दिन मेरे चाचा की मृत्‍यु हुई उसी दिन महेश कुमार की पत्‍नी ने दिलीप को फाेन पर बताया कि तुम्‍हारे चाचा ने जहर पी लिया है। चाचा को अस्‍पताल लेकर गये तब दिलीप भी उनके पीछे पीछे पोकरण अस्‍पताल गया।

अनुसंधान अधिकारी महेन्‍द्र सिंह निरीक्षक, कास्टेंबल बुद्धाराम बिश्नोई पुलिस मय जाब्‍ता द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटनास्‍थल का गहनता से निरीक्षण किया व संदिग्‍ध लोगों से पूछताछ की गई। जांच में हत्‍या का शक मृतक की पत्‍नी पर होने से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सम्‍पत राज उर्फ धनराज पुत्र श्रवणराम जाति खटीक निवासी मूण्‍डवा जिला नागौर दोस्ती होने की बात स्वीकारी साथ ही अपने पति को खाने में जहर देकर तथा बाद में गला दबाकर हत्‍या करने की बात भी स्वीकारी। पुलिस ने महेश की पत्नी व उसके साथ आपराधिक षडयंत्र रचने वाले सम्‍पतराज उर्फ धनराज को गिरफ्तार कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट