न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Jaipur News: गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, नाबालिग टेनिस प्‍लेयर से रेप के आरोप में कोच‍ गिरफ्तार

राजधानी जयपुर में गुरु और शिष्य के रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में कार्यरत एक टेनिस कोच पर अपनी शिष्य से रेप करने का आरोप लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 10:32:50

Jaipur News: गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, नाबालिग टेनिस प्‍लेयर से रेप के आरोप में कोच‍ गिरफ्तार

राजधानी जयपुर में गुरु और शिष्य के रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में कार्यरत एक टेनिस कोच पर अपनी शिष्य से रेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि कोच ने उसे सलेक्शन का झांसा दिया और रेप किया। इसके बाद कोच ने धमकी भी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो करियर खराब कर दूंगा। पीड़िता और उसके परिवार की ओर दी गई की रिपोर्ट पर पुलिस ने कोच को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

ज्योति नगर थानाधिकारी सरोज धायल ने बताया कि इस संबंध में सवाई मानसिंह स्टेडियम में कार्यरत कोच गौरांग नलवाया के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। कोच गौरांग नलवाया वर्ष 2012 से सवाई मानसिंह स्टेडियम में पोस्टेड हैं। पीड़िता नाबालिग खिलाड़ी 2019 से गौरांग से कोचिंग ले रही थी। आरोप है कि इस दौरान उसने नाबालिग खिलाड़ी से कई बार रेप किया।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी कोच ने पीड़िता से पहली दोस्ती बढ़ाई। बाद में वह उसे कभी-कभार घर से लाने और ले जाने भी लगा। इस दौरान गौरांग ने उसे टूर्नामेंट में सलेक्शन करवाने का झांसा दिया। आरोप है कि पहले उसने जयपुर में ही स्टेडियम के बाहर पीड़िता से रेप किया। उसके बाद हाल ही में मार्च में वह पीड़िता को टूर्नामेंट के बहाने उदयपुर ले गया। वहां भी दो दिन एक होटल में उससे रेप किया।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोच गौरांग उदयपुर के रहने वाले बताए जा रहा हैं। वह वर्तमान में जयपुर में मुहाना इलाके में रहते हैं। उनके दो बच्चे हैं। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल