न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीषण गर्मी की चपेट में राजस्थान: जयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर में दर्ज की गई वार्म नाइट

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले कुछ दिनों के लिए लू चलने की चेतावनी जारी की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 18 Jun 2024 7:45:44

भीषण गर्मी की चपेट में राजस्थान: जयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर में दर्ज की गई वार्म नाइट

जयपुर। राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले कुछ दिनों के लिए लू चलने की चेतावनी जारी की है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में हल्की वर्षा दर्ज की गई जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान बीकानेर और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं लू चली।

जयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं उष्ण रात्रि (वार्म नाइट) दर्ज की गई। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सर्वाधिक वर्षा छह मिलीमीटर बसेड़ी, धौलपुर में दर्ज की गयी है। विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में राज्य के बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभागों में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं पर लू चलने की संभावना है। राज्य के कुछ भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की सम्भावना है।

मौसम विभाग ने राजस्थान में बारिश को लेकर भी पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 19 जून से लेकर 23 जून तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उदयपुर, जयपुर, कोटा और बीकानेर जिले में बारिश का अंदेशा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 20 जून तक मौसम आने के आसार नहीं है। हालांकि, 25 जून तक यहां राजस्थान में मॉनसून आ सकता है।

दिल्ली मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर

इस बीच मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 से 30 जून को उत्तर-पश्चिमी राज्यों में दस्तक देने वाला है। यानी मध्य प्रदेश के रास्ते आगे बढ़ रहे मानसून को दिल्ली आने में करीब 650 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। वहीं, पश्चिम बंगाल से आगे बढ़ रहा मानसून दिल्ली से 1236 किमी की दूर है।

उत्तर पश्चिमी राज्यों में जहां 27 से 30 जून के बीच बारिश होने की उम्मीद है, उनमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल हैं। राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। इस बीच आईएमडी ने 19 जून के बाद से आग बरसती गर्मी से निजात मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 'ऑरेंज' अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, 19 जून के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के रास्ते दिल्ली में मानसून की एंट्री हो सकती है। ऐसे में अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून की वजह से हल्की बारिश की संभावना है।

3-4 दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि उत्तर भारत में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिससे पंजाब और हरियाणा समेत भारत के उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में शाम से बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना भी है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में लू की स्थिति कम होने की संभावना है। इसके अलावा कल से दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाएगा। हालांकि, अगले 3-4 दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट