न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान हाईकोर्ट को मिले 4 नए न्यायाधीश, अभी भी 12 और की जरूरत

राजस्थान हाईकोर्ट में लंबे समय से रिक्त पड़े 16 न्यायाधीशों के पदों में से आज 4 नए न्यायाधीशों ने शपथ ली। न्यायाधीश आनंद शर्मा, सुनील बेनीवाल, मुकेश राजपुरोहित और संदीप शाह को अधिवक्ता कोटे से नियुक्त किया गया। शपथ ग्रहण समारोह जोधपुर मुख्यपीठ में हुआ, जहां उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मौजूद रहे। अब हाईकोर्ट में कुल 38 न्यायाधीश हो गए हैं, जबकि 12 पद अभी भी रिक्त हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 7:32:05

राजस्थान हाईकोर्ट को मिले 4 नए न्यायाधीश, अभी भी 12 और की जरूरत

जोधपुर। लम्बे समय से राजस्थान हाईकोर्ट में रिक्त पड़े न्यायाधीशों के 16 पदों में से आज 4 पदों पर नए न्यायाधीशों ने शपथ ली। इन सभी न्यायाधीशों को राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता कोटे से नियुक्त किया गया है। मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव ने अधिवक्ता कोटे से नव नियुक्त न्यायाधीश आनन्द शर्मा, सुनील बेनीवाल, मुकेश राजपुरोहित एवं संदीप शाह को हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ दिलवाई। मुख्यपीठ में सुबह दस बजे शपथ समारोह हुआ। इसमें जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर बेंच के न्यायाधीश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मौजूद रहे।

चारों नव नियुक्त न्यायाधीशों ने हाईकोर्ट में न्यायाधीश पद की शपथ लेने के बाद पहले दिन सुनवाई भी की। शपथ के साक्षी बनने के लिए पूरा कोर्ट रूम भरा था। इसके साथ ही अब हाईकोर्ट में कुल 38 न्यायाधीश हो गए। हाईकोर्ट में कुल स्वीकृत न्यायाधीशों की संख्या 50 है, अभी भी 12 पद रिक्त हैं।

सुप्रीम कोर्ट की अनुशंसा और केंद्र सरकार से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आनंद शर्मा, सुनील बेनीवाल, मुकेश राजपुरोहित और संदीप शाह के नाम का नियुक्ति वारंट जारी किया गया था। शपथ समारोह में वरिष्ठ न्यायाधीश श्रीचन्द्रशेखर, न्यायाधीश डॉ. पुष्पेन्द्रसिंह भाटी, न्यायाधीश दिनेश मेहता आदि मौजूद रहे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर, राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास, रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा, रजिस्ट्रार प्रशासन शैलेन्द्र व्यास व रजिस्ट्री स्टॉफ मौजूद रहा।

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया, हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद पुरोहित, महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व महाधिवक्ता एमएस सिंघवी, बार कौंसिल के सदस्य डॉ. सचिन आचार्य, मनोज भंडारी, जगमालसिंह चौधरी, अति. महाधिवक्ता सज्जनसिंह राठौड़, नाथूसिंह राठौड़, इन्द्रराज चौधरी व नवनियुक्त न्यायाधीशों के परिजन मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी