न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युवाओं की उम्मीदों को पूरा कर रही राजस्थान सरकार, 60 हजार को दी सरकारी नौकरियां, जुलाई तक 1 लाख का टारगेट - CM भजनलाल

CM भजनलाल ने कहा कि प्रदेश में युवाओं की उम्मीदों को पूरा करने वाला माहौल तैयार हुआ है। हमारी सरकार ने 5 वर्षों में 4 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 9:42:40

युवाओं की उम्मीदों को पूरा कर रही राजस्थान सरकार, 60 हजार को दी सरकारी नौकरियां, जुलाई तक  1 लाख का टारगेट  - CM  भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कुचामनसिटी में स्व. श्री भंवराराम कड़वा के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों की सेवा को अपना ध्‍येय मानकर युवा, किसान, महिलाओं एवं जरूरतमंदों के उत्‍थान के लिए कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में विकास और सेवा की भावना के साथ हमारी सरकार हर वर्ग, हर व्यक्ति की खुशहाली और उन्नति सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने पूर्व सरपंच व जनसेवी स्‍व. श्री भंवराराम कड़वा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डीडवाना-कुचामन की धरा संतों और समाजसेवियों की भूमि है। यहां जन्‍म लेने वाले स्व. श्री भंवराराम जी का पूरा जीवन जनसेवा एवं सामाजिक सेवा को समर्पित रहा तथा उनके द्वारा पल्लवित श्री नारायण नर सेवा संस्थान आज भी समाज सेवा में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।

हमारी सरकार ने किसान कल्याण का रखा पूरा ध्यान-

CM भजनलाल ने कहा कि प्रदेश के विकास एवं किसान कल्याण के लिए हमने पहले 1 साल में पानी और बिजली को प्राथमिकता पर रखा। राज्य सरकार प्रदेश में पानी की पर्याप्त उपलब्धता को सुनिश्चित करने की दिशा में राम जलसेतु लिंक परियोजना (पार्वती-कालीसिंध-चंबल -ईआरसीपी ), शेखावाटी क्षेत्र के लिए यमुना जल समझौता, दक्षिणी राजस्थान के लिए देवास परियोजना का मार्ग प्रशस्त करने के साथ ही इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं माही परियोजना को भी सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले समय में राजस्थान जल के क्षेत्र में अग्रणी प्रदेश बनेगा।

वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवायेगी सरकार-

CM भजनलाल ने कहा कि हमारी सरकार ने वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। हमारी सरकार किसानों का दर्द समझती है और उन्हें सस्ती एवं सुलभ बिजली उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हमने किसानों के लिए सम्‍मान निधि की राशि को बढ़ाकर 8 हजार रुपये करने, गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने के साथ ही पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना एवं मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिटों की शुरुआत की है।

एक साल में 10 लाख परिवारों को पेयजल कनेक्शन-

CM भजनलाल ने कहा कि हमारी सरकार हर घर जल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में हमने पिछले एक वर्ष में समेकित प्रयास कर 10 लाख परिवारों को पेयजल कनेक्शन दिए हैं। जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने हर घर जल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना को अटकाए रखा। हमारी सरकार के आग्रह पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन की अवधि को बढ़ाया है।

60 हजार युवाओं को दी सरकारी नौकरियां, 81 हजार पदों का परीक्षा कैलेण्डर जारी-

CM भजनलाल ने कहा कि प्रदेश में युवाओं की उम्मीदों को पूरा करने वाला माहौल तैयार हुआ है। हमारी सरकार ने 5 वर्षों में 4 लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। इसी दिशा में अब तक लगभग 60 हजार सरकारी नौकरियों में नियुक्तियां दी है और जुलाई माह तक कुल 1 लाख नौकरियां दे दी जाएंगी। साथ ही, नए साल के आरंभ के साथ हमने वर्ष 2025 में 81 हजार पदों के लिए होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसी प्रकार निजी क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए राज्य सरकार प्रदेश में निवेश और उद्योग को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया, जिसके जरिये प्रदेश में निवेश के लिए 35 लाख करोड़़ रुपये के एमओयू हुए।

प्रदेश में खोले गए 1 हजार नए आंगनबाड़ी केन्द्र-

CM भजनलाल ने कहा कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए हमने लाडो प्रोत्साहन योजना शुरू की है। प्रदेश में एक हजार नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों को पौष्टिक दूध उपलब्ध कराने के लिए अमृत आहार योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि अन्त्योदय के संकल्प के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आस-पास के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए अपनी भागीदारी निभाएं।

डीडवाना-कुचामन जिले में 100 करोड़ रूपये के विकास कार्य-

CM भजनलाल ने कहा कि हमारी सरकार डीडवाना कुचामन के विकास के लिए पिछले बजट में की गई घोषणाओं को धरातल पर लागू कर रही है। डीडवाना-कुचामन जिले में लगभग 100 करोड़ रूपये के विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। साथ ही, डीडवाना-कुचामन जिले की बजट घोषणाओं में से 78% घोषणाओं में स्वीकृति जारी करने के साथ ही भूमि आवंटन से संबंधित सभी कार्यों में 100 प्रतिशत भूखण्ड आवंटित कर दिए गए हैं। बजट घोषणाओं की अनुपालना में छोटी खाटू पर आर.ओ.बी निर्माण की डी.पी.आर का कार्य तथा 5 करोड़ रुपये की लागत से नावां शहर की विभिन्न सड़कों का निर्माण प्रगतिरत है। इसी तरह मारोठ में सहायक अभियंता (विद्युत) एवं नावां में अधिशाषी अभियंता (विद्युत) कार्यालय खोलने, भांवता में 132 केवी जीएसएस हेतु भूमि आवंटन, डीडवाना शहर में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण कार्य हेतु कार्यादेश, भूणी, आगुंता एवं कुचामन सिटी में 33 केवी जीएसएस के लिए भूमि आवंटन भी कर दिया गया है।

CM भजनलाल ने कहा कि डीडवाना कुचामन के शिवदानपुरा में नवीन पशु चिकित्सालय खोलने के साथ ही जसवंतगढ़ (लाडनूं) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व खोरंडी उप स्वास्थ्य केन्द्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नयन किया गया है। इसी तरह डीडवाना जिला चिकित्सालय की बेड क्षमता 200 से बढ़ाकर 300 तथा कुचामन जिला अस्पताल में कार्डियक यूनिट का संचालन एवं मौलासर स्वास्थ्य केन्द्र क्षमता को 30 से 50 बेड किये जाने के साथ ही कुचामनसिटी में देवनारायण आवासीय विद्यालय खोले जाने हेतु भूमि आवंटित की गई है। वहीं जिले में नवीनतम टेक्नोलॉजी आधारित ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के संचालन हेतु निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्व. भंवराराम कड़वा ने सामाजिक जीवन में रहते हुए सदैव जरूरतमंदों की मदद की, इसलिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।

इससे पहले CM भजनलाल ने पूर्व सरपंच स्व. भंवराराम कड़वा की प्रतिमा का माल्यार्पण कर अनावरण किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, विधायक लक्ष्मणराम कलरू, रेवंतराम डांगा, पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा, ओमप्रकाश दास जी महाराज, मनोहर दास जी महाराज एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी