न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान चुनाव: बागियों को निष्कासित करने में जुटी भाजपा, अब आया कैलाश मेघवाल का नम्बर

अपने इस एक्शन प्लान के तहत भाजपा ने अब राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश मेघवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 5:15:59

राजस्थान चुनाव: बागियों को निष्कासित करने में जुटी भाजपा, अब आया कैलाश मेघवाल का नम्बर

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनावों में इस बार भाजपा को अपने प्रत्याशी के विरुद्ध जहाँ कांग्रेस प्रत्याशियों का मुकाबला झेलना भारी पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर उसे अपनी ही पार्टी के बागी उम्मीदवारों द्वारा दी गई चुनौती का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए अब राजस्थान भाजपा ने अपने उन बागियों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है, जो भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में डटे हुए हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को भाजपा ने किया निष्कासित

अपने इस एक्शन प्लान के तहत भाजपा ने अब राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश मेघवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

राजस्थान भाजपा के स्टेट डिसीप्लेनेरी कमेटी प्रमुख ओंकार सिंह लखावत ने इसको लेकर आदेश जारी किए हैं। अपने आदेश में लखावत ने लिखा कि कैलाश मेघवाल ने भाजपा के प्राथमिक सदस्य रहते हुए भीलवाड़ा के शाहपुरा से निर्दलीय नामांकन भरा। भीलवाड़ा से टिकट देने के बाद भाजपा ने निर्दलीय उम्मीदवारों से नामांकन वापस लेने की बात कही। लेकिन कई नेताओं ने नामांकन वापस नहीं लिया, जिसके बाद पार्टी ने ये एक्शन लिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा ने सवाई माधोपुर से भाजपा उम्मीदवार किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ चुनावी मैदान में डटी आशा मीणा और गंगापुर सिटी से छोटू लाल सैनी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था। गौरतलब है कि आशा मीणा को भाजपा ने इस बार सवाई माधोपुर से टिकट नहीं दिया है। यहां से भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा चुनाव लड़ रहे हैं। आशा ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। इसके अलावा ब्यावर में भाजपा से बागी निर्दलीय उम्मीदवार इंद्र सिंह बागावास, महेंद्र सिंह रावत और पुष्कर में भाजपा से बगावत कर आरएलपी में शामिल होकर उम्मीदवार बने अशोक रावत को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

भाजपा को बागियों से खतरा

दरअसल, राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को बागियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के बागी सियासी खेल बिगाड़ सकते हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज कई नेताओं ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए थे। लेकिन इसके बावजूद एक दर्जन से ज्यादा बागी मैदान में डटे हुए हैं।

आशा से मिल रही है किरोड़ी को टक्कर

सियासी जानकारों का कहना है कि किरोड़ी के वोट बैंक में आशा ने सेंध लगा दी है। सब कुछ ठीक रहा तो हालात किरोड़ी लाल के खिलाफ हो सकते हैं। हालांकि, किरोड़ी भाजपा के बड़े नेता हैं। पिछली बार आशा मीणा को कांग्रेस के दानिश अबरार ने हरा दिया था। आशा मीणा को भाजपा से टिकट की उम्मीद थी, लेकिन किरोड़ी लाल को भाजपा ने उम्मीदवार बना दिया। आशा ने निर्दलीय ताल ठोक दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट