न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी पहुंची मंडावा, शहीद सुरेंद्र को दी श्रद्धांजलि, वीरांगना और परिजनों को बंधाया ढांढस

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने झुंझुनू के मेहरादासी गांव में पहुंचकर शहीद सुरेंद्र मोगा को श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 8:08:39

राजस्थान: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी पहुंची मंडावा, शहीद सुरेंद्र को दी श्रद्धांजलि, वीरांगना और परिजनों को बंधाया ढांढस

झुंझुनू: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सोमवार को झुंझुनू जिले के मंडावा क्षेत्र के मेहरादासी गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शहीद हुए वायुसेना के असिस्टेंट मेडिकल सार्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने शहीद की पत्नी सीमा सहित शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और समूचा देश उनके साथ खड़ा है।

दीया कुमारी ने कहा कि देश वीर जवान सुरेंद्र मोगा की शहादत को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने बताया कि जब भी देश की सुरक्षा का सवाल उठता है, तब पूरा भारत एकजुट होकर दुश्मनों को करारा जवाब देता है और विजय प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि सीजफायर से पहले भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया, जिसके बाद पाकिस्तान को अमेरिका के समक्ष समझौते की बात रखनी पड़ी। उपमुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय पर लिए गए निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं निर्णयों के चलते आज हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार हर परिस्थिति में शहीदों के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और वीरांगना सीमा सहित परिजनों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहीद सुरेंद्र कुमार के परिवार और गांव से संबंधित किसी भी समस्या का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। दीया कुमारी ने कहा कि सुरेंद्र कुमार का देश के लिए दिया गया बलिदान गौरव का विषय है और राष्ट्र उन्हें सदा याद रखेगा।

उपमुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को बेहद महत्वपूर्ण कार्रवाई बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाए गए कठोर कदमों ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया, जिसे पूरी दुनिया ने देखा और सराहा है। इस दौरान झुंझुनू विधायक राजेंद्र भांबू, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन प्रेमसिंह बाजौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद सुरेंद्र कुमार को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?