न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाएगा राजस्थान दिवस, खुलेगा मुख्यमंत्री का पिटारा

राजस्थान दिवस समारोह इस वर्ष नए और भव्य अंदाज में मनाया जा रहा है। पहली बार इसे पारंपरिक तिथि के बजाय चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाया जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 1:48:59

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाएगा राजस्थान दिवस, खुलेगा मुख्यमंत्री का पिटारा

राजस्थान दिवस समारोह इस वर्ष नए और भव्य अंदाज में मनाया जा रहा है। पहली बार इसे पारंपरिक तिथि के बजाय चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 25 से 31 मार्च तक पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

समारोह की शुरुआत आज बाड़मेर में एक विशाल महिला सम्मेलन (लाडो प्रोत्साहन योजना) से हो रही है, जहां प्रदेशभर की महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान दिवस को बड़े स्तर पर मनाने का उद्देश्य राज्य को किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से इन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेने और राजस्थान के विकास में योगदान देने की अपील की।

दरअसल, बाड़मेर में आयोजित महिला सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिलाओं और बालिकाओं के खाते में सीधी धनराशि (DBT) ट्रांसफर करेंगे।

– लाडो प्रोत्साहन योजना से 7.50 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में जाएगी।

– महिला स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपये की CIF राशि का हस्तांतरण।

– 3,000 महिलाओं को इंडक्शन कुकटॉप का वितरण।

– 5,000 मेधावी छात्राओं को कालीबाई भील योजना के तहत स्कूटी दी जाएगी।

– 31,790 बालिकाओं को 13.16 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

– विवेकानंद स्कॉलरशिप योजना के तहत मेधावी छात्राओं को वित्तीय सहायता।

– 1.10 करोड़ महिला प्रमुख परिवारों को 200 करोड़ रुपये की एलपीजी सब्सिडी दी जाएगी।

– अति कुपोषित बच्चों के लिए टेक होम राशन में दूध की मात्रा 15 ग्राम से बढ़ाकर 25 ग्राम की जाएगी।

– सोलर दीदी योजना, बर्तन बैंक योजना और 36 महिला महाविद्यालयों में पुस्तकालय स्थापना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

राजस्थान दिवस समारोह का शुभारंभ बाड़मेर से हुआ, लेकिन आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य इन आयोजनों के जरिए राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देना और प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। इस भव्य आयोजन के तहत महिलाओं और छात्राओं को बड़ी संख्या में लाभ पहुंचाने की ऐतिहासिक पहल की जा रही है, जिससे राजस्थान के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी