न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: दामोदर अग्रवाल होंगे भीलवाड़ा से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार, कांग्रेस के सीपी जोशी को देंगे टक्कर

भाजपा ने भीलवाड़ा लोकसभा सीट से दामोदर अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। भीलवाड़ा में अब कांग्रेस के सीपी जोशी और भाजपा के दामोदर अग्रवाल के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 31 Mar 2024 5:26:34

राजस्थान: दामोदर अग्रवाल होंगे भीलवाड़ा से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार, कांग्रेस के सीपी जोशी को देंगे टक्कर

जयपुर। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। इसमें राजस्थान की शेष रही भीलवाड़ा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा ने भीलवाड़ा लोकसभा सीट से दामोदर अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। भीलवाड़ा में अब कांग्रेस के सीपी जोशी और भाजपा के दामोदर अग्रवाल के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। भाजपा राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है।

भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल भीलवाड़ा जिले के ही रहने वाले है। वर्तमान में वो भाजपा में प्रदेश महामंत्री के पद पर हैं। अग्रवाल पिछले 50 साल से आरएसएस व भाजपा से जुड़े हुए हैं। इन्होंने कभी भी विधानसभा या लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा है। लेकिन, आरएसएस की विचारधारा वाले दामोदर को भाजपा ने अब चुनाव लड़ने का मौका दिया है। वो संघ के तीन साल प्रचारक, पांच साल जिला महामंत्री, दो बार जिलाध्यक्ष से लेकर संभाग प्रभारी तक की भूमिका निभा चुके है। इसके अलावा वो चित्तौड़गढ़, उदयपुर और राजसमंद जिले के प्रभारी भी रह चुके है।

भाजपा ने मौजूदा सांसद सुभाष बहेड़िया का टिकट काटकर दामोदर अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ये रही कि पार्टी के ही कई नेता नहीं चाहते थे कि सांसद बहेड़िया को फिर से टिकट मिले। पिछले दिनों भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया, शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा और मांडल विधायक उदयलाल भडाणा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस बारे में पत्र लिखकर अगवत भी कराया था। तभी से भाजपा इस सीट पर गहनता से मंथन में जुटी और सबसे आखिरी में भीलवाड़ा सीट पर टिकट फाइनल किया है।

दामोदर अग्रवाल को भीलवाड़ा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब यह साफ हो गया है कि यहां पर किस-किसके बीच मुकाबला होगा। गौरतलब है कि कांग्रेस ने शुक्रवार रात ही भीलवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बदला था। आलाकमान ने भीलवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर गुर्जर के स्थान पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को प्रत्याशी घोषित किया थाा। ऐसे में अब भीलवाड़ा में कांग्रेस के सीपी जोशी और भाजपा के दामोदर अग्रवाल के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट