न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : पत्नी की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला, गला काट शव को 100 मीटर तक घसीटता रहा पति

कोटा से हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शहर के रामपुरा थाना इलाके में एक सनकी पति ने निर्दयतापूर्वक अपनी पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 10:32:36

कोटा : पत्नी की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला, गला काट शव को 100 मीटर तक घसीटता रहा पति

कोटा से हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शहर के रामपुरा थाना इलाके में एक सनकी पति ने निर्दयतापूर्वक अपनी पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह पत्नी के शव को घसीटते हुए मोहल्ले में ले आया जिसे देख मोहल्लेवालों के होश उड़ गए। गली में शव को घसीटने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।

हत्या के बाद पति खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस के अनुसार, हैवानीयत की हदें पार करने वाली यह घटना मंगलवार रात रामपुरा इलाके के हरिजन बस्ती में हुई। सीमा (35) अपने पति पिंटू उर्फ सुनील वाल्मीकि और बच्चे के साथ एक कमरे में रहती थीं।

मंगलवार को देर शाम आपसी कहासुनी के बाद सुनील ने सीमा की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद सुनील लहूलुहान पत्नी का हाथ पकड़कर उसे घसीटता हुआ गली में निकल गया। करीब 100 मीटर दूर तक वह शव को यूं ही घसीटता रहा। उसके दूसरे हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी थी।

शव गली में छोड़कर थाने पहुंचा आरोपी

यह नजारा देखकर गली में घूम रहे लोगों के होश उड़ गए और वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। पहले एक दो लोग नजदीक आये लेकिन हालात देखकर किनारा कर लिया। उसके बाद सुनील सीमा के शव को गली में ही छोड़कर कुल्हाड़ी के साथ थाने पहुंच गया। वहां सुनील ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि सुनील के दो बच्चे हैं। वह अपनी पत्नी को मंगलवार को ही भीमगंजमंडी स्थित उसके पीहर से लेकर आया था। उसके बाद शाम को कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल