न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

11 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे विधायकों के लिए मल्टी स्टोरी फ्लैट्स प्रोजेक्ट का शिलान्यास, लागत 250 करोड़ रुपए

विधायकों के लिए मल्टी स्टोरी फ्लैट्स प्रोजेक्ट लाया गया हैं जिसमें 250 करोड़ की लागत में 160 सुपर लग्जरी फ्लैट्स बनाने की योजना हैं जिसका शिलान्यास 11 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Aug 2021 9:26:18

11 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे विधायकों के लिए मल्टी स्टोरी फ्लैट्स प्रोजेक्ट का शिलान्यास, लागत 250 करोड़ रुपए

राजस्थान के जयपुर में विधानसभा के पास विधायकों के लिए मल्टी स्टोरी फ्लैट्स प्रोजेक्ट लाया गया हैं जिसमें 250 करोड़ की लागत में 160 सुपर लग्जरी फ्लैट्स बनाने की योजना हैं जिसका शिलान्यास 11 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर सकते हैं। इसमें बनने वाले हर सुपर लग्जरी फ्लैट का साइज 3200 वर्गफीट होगा, जिसमें 4 बेडरूम होंगे। पिछले दिनों हाउसिंग बोर्ड प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री के यहां प्रस्ताव भेजा था, जिस पर सहमति मिल गई है। गहलोत इस कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल होंगे और ऑनलाइन ही शिलान्यास करेंगे। विधानसभा के सामने ज्योति नगर में इस प्रोजेक्ट पर काम होना हैं। इस प्रोजेक्ट का काम शुरू करवाने के लिए ज्योति नगर से विधायक आवासों को खाली भी करवा दिया गया है। यह प्रोजेक्ट करीब ढाई से तीन साल में पूरा होगा।

इन मल्टी स्टोरी फ्लैट्स में कुल 160 यूनिट बनेगी। एक फ्लैट करीब 3200 वर्गफीट में बनेगा। 28 मीटर ऊंचे इस प्रोजेक्ट में जी प्लस 8 के टावर बनेंगे। 4 बेडरूम के अलावा हर फ्लैट में 1 ड्राइंग रूम, 1 डाइनिंग रूम, एक बड़ी रसोई, एक एंट्री लॉबी, एक स्टोर और अटैच बाथरूम समेत एक घरेलू सहायक का कमरा होगा। इस प्रोजेक्ट में एक अत्याधुनिक क्लब हाउस भी बनाया जाएगा, जिसमें 12 कमरों का गेस्ट हाउस होगा।

विधायक आवास परिसर में 1,200 वाहनों की क्षमता की दो मंजिला भूमिगत पार्किंग बनाई जाएगी। एक मंजिल पर 600 चौपहिया वाहन और दूसरी मंजिल पर 600 दोपहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। एक स्विमिंग पूल, इनडोर गेम्स व आउटडोर गेम्स की सुविधाएं भी विकसित होंगी। हर टावर में ग्राउंड फ्लोर पर आगुंतकों के लिए लॉबी एरिया और एक बड़ा और छोटा मीटिंग हॉल होगा। हर टावर में रहने वालों के लिए दो लिफ्ट और एक लिफ्ट घरेलू सहायकों के लिए होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल