न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: 25 वर्षीय युवती से गैंगरेप, रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल से फेंका

चुरू जिला मुख्यालय के धर्मस्तूप पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर 4 व्यक्तियों ने दिल्ली की 25 वर्षीय युवती से गैंगरेप किया। बाद में आरोपियों ने शराब के नशे में दरिंदगी की हदें पार करते हुए उसे रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल की खिड़की के बाहर फेंक दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Feb 2022 12:04:48

राजस्थान: 25 वर्षीय युवती से गैंगरेप, रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल से फेंका

चुरू जिला मुख्यालय के धर्मस्तूप पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर 4 व्यक्तियों ने दिल्ली की 25 वर्षीय युवती से गैंगरेप किया। बाद में आरोपियों ने शराब के नशे में दरिंदगी की हदें पार करते हुए उसे रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल की खिड़की के बाहर फेंक दिया। गनीमत रही की रस्सी बिजली के पोल में उलझ कर अटक गई। इससे करीब दो घंटे तक युवती बिजली के पोल से लटकी रही। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतारा। उसे स्थानीय डेडराज भरतीया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उपाधीक्षक ममता सारस्वत ने बताया कि पीड़िता 25 वर्षीय युवती मूलतया असम की रहने वाली है। वर्तमान में वह दिल्ली में रहती है। उसके मां व भाई असम रहते हैं। वह दिल्ली में छोटा-मोटा काम कर घर चलाती है।

महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में चूरू के इंद्रपुरा निवासी विक्रम सिंह, भवानी सिंह, देवेंद्र सिंह और चैनपुरा के बुल्ला उर्फ सुनील के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है की आरोपी भवानी सिंह सरकारी स्कूल में टीचर है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करा लिया है। वह आरोपियों की तलाश कर रही है।

पीड़िता ने बताया कि चूरू निवासी सुनील उर्फ राजू ने उसे काम दिलाने का आश्वान देकर चूरू बुलाया था। इस पर वह शुक्रवार को चूरू आ गई थी। बस स्टैंड पर उसे कार सवार एक युवक लेने आया। उसने बताया कि राजू ने उसे लेने के लिये भेजा है। इस पर युवती कार में सवार होकर उसके साथ चली गई। युवक उसे एक कमरे में ले गया और कहा कि सुबह उसे काम दिलवा देंगे।

पीड़िता ने बताया कि कमरे में विक्रम राजपूत, भवानी, देवेन्द्र सिंह उर्फ बुल्ला और सुनील राजपूत चैनपुरा बड़ा ने शराब पीना शुरू कर दिया। पीड़िता ने कहा कि युवकों से काम दिलाने के लिए कहने पर आरोपी देवेन्द्र सिंह ने धमकाते हुए कहा कि तुझे काम नहीं दिलाएंगे। उसके बाद उसने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद विक्रम और अन्य युवकों ने भी उसके साथ रेप किया। बलात्कार के बाद चारों युवकों आपस में झगड़ा शुरू कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि उसके बाद आरोपियों ने रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधकर मकान की दूसरी मंजिल की खिड़की से धक्का दे दिया लेकिन हाथ में बंधी रस्सी बिजली के खम्भे में अटकने से वह वहां लटक गई और बच गई। वह काफी देर तक खंभे पर काफी देर तक उसी हालत में लटकी रही। बाद में किसी तरह से उसने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस वहां पहुंची और उसे वहां से नीचे उतारा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट