न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: शादी के अगले ही दिन गहने और नकदी लेकर भागी दुल्हन, पुलिस ने ठग गिरोह का किया भंडाफोड़

नावां शहर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। लुटेरी दुल्हन और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया, जो शादी के बाद नकदी और गहने लेकर फरार हो गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपियों को पकड़ा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 4:29:28

राजस्थान: शादी के अगले ही दिन गहने और नकदी लेकर भागी दुल्हन, पुलिस ने ठग गिरोह का किया भंडाफोड़

नावां शहर पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन और उसके साथी को गिरफ्तार किया, जो शादी के बाद नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए थे। नावां थाना अधिकारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि खारड़िया निवासी पप्पूराम कुमावत ने 21 मई 2024 को ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

शादी के अगले दिन ही दुल्हन हुई फरार

शिकायतकर्ता पप्पूराम ने बताया कि अहमदाबाद निवासी रश्किया उर्फ राशिद ने अहमदाबाद की भील नेहाबेन से उसकी शादी करवाई थी। इसके बदले में आरोपियों ने ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए और शादी को वैध दिखाने के लिए 500 रुपये के स्टांप पर इकरारनामा भी बनवाया। लेकिन शादी के अगले ही दिन रात में दुल्हन घर से नकदी और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। जब पप्पूराम ने पैसे और गहने वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उल्टा उसे झूठे बलात्कार के मुकदमे की धमकी दी। इसके बाद पप्पूराम ने नावां पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपी दुल्हन और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुई लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी

एनडीटीवी राजस्थान के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में एएसपी नेमीचंद खारिया और सीओ अरविंद बिश्नोई के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गहन जांच के बाद, पुलिस ने आरोपी रश्किया और लुटेरी दुल्हन नेहाबेन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कर रही गहन पूछताछ

पिछले कुछ दिनों में आसपास के क्षेत्रों में इसी तरह की कई घटनाएं सामने आई थीं, जहां लुटेरी दुल्हन शादी के बाद नकदी और गहने लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने कितने लोगों को इसी तरह ठगा है और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

पुलिस की अपील – सतर्क रहें, ठगी से बचें

डीडवाना पुलिस ने इस मामले के बाद आमजन से सतर्क रहने और जागरूक रहने की अपील की है। पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उन्हें किसी भी संदिग्ध ठगी गिरोह की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इससे समय पर कार्रवाई कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जा सकेगा और ऐसे अपराधों को रोका जा सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी