न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान बोर्ड: 10वीं कक्षा का अंग्रेजी व 12वीं कक्षा के मनोविज्ञान का पहला पेपर सम्पन्न, सरल था अंग्रेजी का पेपर

जयपुर के बरकत नगर स्थित राजवंश पब्लिक स्कूल की छात्राओं भूमिका शर्मा और अंजलि सैनी ने बताया कि 80 अंक का अंग्रेजी का पेपर था, जिसमें कोई त्रुटि नहीं थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 6:41:22

राजस्थान बोर्ड: 10वीं कक्षा का अंग्रेजी व 12वीं कक्षा के मनोविज्ञान का पहला पेपर सम्पन्न, सरल था अंग्रेजी का पेपर

जयपुर/अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। प्रदेश के 41 जिलों में 6,187 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के पहले दिन माध्यमिक स्तर के अंग्रेजी विषय और उच्च माध्यमिक स्तर के मनोविज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। सुबह परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सुरक्षा जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र और कक्ष में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। परीक्षार्थियों ने माध्यमिक स्तर के अंग्रेजी विषय के पेपर को सरल बताया।

परीक्षा के पहले दिन माध्यमिक स्तर के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 10 लाख 16 हजार 963 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि 12वीं स्तर की मनोविज्ञान की परीक्षा में मात्र 118 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के पहले दिन से ही परीक्षा केंद्रों पर नकल और अनुचित साधनों को रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिनका जिक्र परीक्षार्थियों ने भी किया। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हुई।

जयपुर के बरकत नगर स्थित राजवंश पब्लिक स्कूल की छात्राओं भूमिका शर्मा और अंजलि सैनी ने बताया कि 80 अंक का अंग्रेजी का पेपर था, जिसमें कोई त्रुटि नहीं थी। उन्होंने बताया कि पेपर सरल था और सिलेबस के अनुसार था। उन्होंने यह भी बताया कि सुबह जब परीक्षा केंद्र पहुंचे, तो परीक्षा से आधे घंटे पहले परिसर में सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा कक्ष में जूते ले जाने की अनुमति नहीं दी गई थी और कक्ष के बाहर ही जूते खोलने पड़े। केवल चप्पल पहनकर आए अभ्यर्थियों को ही अनुमति मिली। परीक्षा कक्ष में शिक्षकों की कड़ी निगरानी थी और जरा सा भी मुड़कर देखना निषेध था। परीक्षा के दौरान फ्लाइंग टीम भी आई थी।

परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक और अजमेर संभाग आयुक्त महेश चंद्र शर्मा ने टोंक जिले के मालपुरा क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। साथ ही परीक्षा केंद्र प्रभारियों को अनुशासन और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी