न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वैक्सीन के 3 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने वाला चौथा राज्य बना राजस्थान, अभी भी बनी हुई किल्लत

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के बाद राजस्थान ऐसा प्रदेश है, जहां 3 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 8:58:30

कोरोना वैक्सीन के 3 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने वाला चौथा राज्य बना राजस्थान, अभी भी बनी हुई किल्लत

राजस्थान में कोरोना वैक्सीन अभियान तेजी से चलाया जा रहा हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना की जा रही हैं।इसी के चलते राज्य में आज 1.34 लाख डोज लगाई गई जिसके बाद राजस्थान कोरोना वैक्सीन के 3 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने वाला चौथा राज्य बन गया।उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के बाद राजस्थान ऐसा प्रदेश है, जहां 3 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी है। भले ही राज्य ने वैक्सीनेशन में नया कीर्तिमान बना लिया हो, लेकिन वैक्सीन का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को भी राज्य के 25 जिलों में वैक्सीनेशन के 90 फीसदी से ज्यादा सेंटर बंद रहेंगे।

वैक्सीनेशन के मामले में मई तक राजस्थान की स्थिति पूरे देश में दूसरे नंबर पर थी, लेकिन जून और जुलाई में वैक्सीन का स्टॉक कम आने के कारण राजस्थान धीरे-धीरे पीछे हो गया और अब चौथे नंबर पर आ गया। राज्य में वर्तमान में 15 लाख डोज हर रोज लगाने की कैपेसिटी है। राजस्थान की स्थिति देखें तो राज्य में अनुमानित 7.70 करोड़ की आबादी है। इस आबादी का 31 फीसदी लोग कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज ले चुके हैं।

राजस्थान में टीकाकरण परियोजना के निदेशक डॉ. रघुराज सिंह ने बताया कि प्रदेश में अब तक 2.38 करोड़ से ज्यादा लोगों को ये 3 करोड़ 82,297 डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 62 लाख 18,287 लोग ऐसे हैं, जिनका वैक्सीनेशन पूरा (दोनों डोज लग चुकी) हो चुका है। डॉ. सिंह ने बताया कि आज राज्य में केवल 1.09 लाख डोज आई है, जो जयपुर, सीकर, कोटा, अजमेर सहित कुल 5 जिलों में भिजवा दी है। ऐसे में अब कल शेष जिलों में वैक्सीनेशन का संकट बना रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल