न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही, प्री-मैच्योर बच्ची को मरा समझ सौप दिया परिजनों को; सांसें चलती देख दूसरे अस्पताल में कराया भर्ती

राजस्थान के अलवर के जनाना अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गुरुवार सुबह अस्पताल में एक प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Jun 2021 12:46:18

अलवर : सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही, प्री-मैच्योर बच्ची को मरा समझ सौप दिया परिजनों को; सांसें चलती देख दूसरे अस्पताल में कराया भर्ती

राजस्थान के अलवर के जनाना अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गुरुवार सुबह अस्पताल में एक प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई थी। नवजात बच्चे का वजन केवल 370 ग्राम था। बच्ची का जन्म केवल साढ़े पांच माह में हुआ था इसलिए डॉक्टरों को लगा कि वे जीवित नहीं हो सकती। डॉक्टरों ने नवजात बच्ची को मृत घोषित कर परिजनों को सौप दिया। जबकि नवजात की सांसें चल रहीं थी। बीच-बीच में हाथ-पैर भी हिल रहे थे। यह देख परिजन नवजात को निजी अस्पताल लेकर आ गए। यहां नवजात को ऑक्सीजन पर रखा गया। लेकिन, बाद में उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया। तभी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी तक मामला पहुंच गया। इसके बाद अलवर के सरकारी शिशु अस्पताल में नवजात को भर्ती कराया गया। अब बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

चल रही थी सांसें

नवजात के पिता रवि कुमार मेघवाल ने बताया कि गुरुवार तड़के उसके पास परिजनों को फोन आया कि बच्ची पैदा हुई है और डॉक्टरों ने उसे मृत बताया है। इसके बाद वह गांव से चला। बीच रास्ते में ही दोबारा फोन आया कि बच्ची की सांसें तो चल रही हैं। एक बार तो यकीन नहीं हुआ कि जब डॉक्टरों ने मृत बता दिया तो ऐसे कैसे हो सकता है? बाद में आकर देखा तो सच में सांसें चल रही थी। बीच-बीच में हाथ-पैर भी हिल कर रहे थे। फिर हम तुरंत सेटी हॉस्पिटल लेकर गए। वहां ऑक्सीजन पर रखा गया। वहां से जयपुर रेफर कर दिया। तब तक अस्पताल प्रशासन को डॉक्टरों की लापरवाही का पता लगा।

पिता रवि कुमार मेघवाल ने बताया गुरुवार दोपहर को वापस नवजात को शिशु अस्पताल में भर्ती किया है। बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।शिशु अस्पताल के डॉ कृपाल यादव ने बताया कि हमारे पास नवजात को गुरुवार दोपहर को लाया गया है। यहां भर्ती कर लिया गया है। प्री-मैच्योर नवजात है। हालात अभी स्थिर है।

ऑक्सीजन लेवल 30

निजी अस्पताल के डॉक्टर चिराग सेठी ने बताया कि नवजात में केवल 370 ग्राम वजन है। ऑक्सीजन लेवल भी 30 आ गया था। तब हमने परिजनों को जयपुर ले जाने को कहा था।

नर्सिंग स्टाफ से गलती हुई

उधर, जनाना अस्पताल के प्रभारी डॉ टेकचंद का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ से गलती हुई है। जो स्टाफ रात्रि को ड्यूटी पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी बना दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल