Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: अलवर मामले में कांग्रेस का बड़ा ऐलान - 'मंदिर वहीं बनाएंगे'

राजस्थान के अलवर में शुक्रवार को 300 साल पुराना मंदिर ढहाए जाने का मामला सामने आया। अब इस बात को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है। कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अलवर जिले के राजगढ़ का दौरा किया और जनता को आश्वासन दिया कि मंदिर उसी जगह दोबारा बनाया जाएगा। कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने ऐलान किया है कि उसी जगह मंदिर का फिर से बनवाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Apr 2022 5:25:09

राजस्थान: अलवर मामले में कांग्रेस का बड़ा ऐलान - 'मंदिर वहीं बनाएंगे'

राजस्थान के अलवर में शुक्रवार को 300 साल पुराना मंदिर ढहाए जाने का मामला सामने आया। अब इस बात को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है। कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अलवर जिले के राजगढ़ का दौरा किया और जनता को आश्वासन दिया कि मंदिर उसी जगह दोबारा बनाया जाएगा। कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने ऐलान किया है कि उसी जगह मंदिर का फिर से बनवाएंगे।

कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि उसी जगह मंदिर का निर्माण कराएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि नगर पालिका चेयरमैन के साथ ही मंदिर तोड़े जाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इससे पहले कांग्रेस नेताओं के मौके पर पहुंचने पर लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने अशोक गहलोत और भंवर जितेंद्र सिंह के खिलाफ भी नारे लगाए। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल भी अलवर जिले के राजगढ़ पहुंचा था।
बीजेपी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद सुमेधानंद ने अशोक गहलोत सरकार की ओर से मंदिर गिराए जाने को औरंगजेब जैसी कार्रवाई बताया था। बीजेपी सांसद सुमेधानंद ने कहा था कि यहां दुकानें, मंदिर और घर तोड़े गए। उन्होंने कांग्रेस की ओर से नगर पालिका बोर्ड में प्रस्ताव पारित कर अतिक्रमण हटाए जाने का जिक्र करते हुए बीजेपी पर लगाए गए आरोप खारिज कर दिया और कहा कि नगर पालिका बोर्ड ने कोई भी मंदिर तोड़ने की मंजूरी नहीं दी थी। बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने इसे दबाव में की गई कार्रवाई बताया था। बता दें कि अलवर जिले के राजगढ़ में 300 साल पुराना मंदिर तोड़े जाने के बाद हिंदूवादी संगठन भड़क गए थे। बीजेपी नेता और महंत प्रकाश दास ने जूते पहनकर शिवालय में जाने से धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा था कि सरकार को रास्ता निकालकर मंदिर बचाना चाहिए था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका