Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रक और ट्रेलर के बीच आकर चकनाचूर हुई कार, घायल हुए राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर

अजमेर में बांदरसिंदर इलाके में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार को आगे से ट्रक ने और पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Mar 2021 7:08:22

ट्रक और ट्रेलर के बीच आकर चकनाचूर हुई कार, घायल हुए राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर

अजमेर में बांदरसिंदर इलाके में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार को आगे से ट्रक ने और पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी। दोनों भारी वाहनों के बीच में दबकर कार चकनाचूर हो गई। कार चला रहे राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आर. पी. सिंह गंभीर घायल हो गए। वह कार में बुरी तरह फंस गए। बड़ी मुश्किल से कार को काटकर उनको बाहर निकाला गया। उनकी हालत गंभीर है। इलाज के लिए अजमेर शिफ्ट किया गया है। सूचना मिलने पर बांदरसिंदरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सहित ट्रक व ट्रेलर को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 58 वर्षीय प्रो सिंह अपनी कार से जयपुर से आ रहे थे। यह यूनिवर्सिटी जयपुर-अजमेर हाईवे में जयपुर से करीब 100 किमी दूर है। हाईवे पर ही जब प्रोफेसर सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी की तरफ कार को मोड़ रहे थे तो किशनगढ़ की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक और जयपुर यानी कार के पीछे की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने गाड़ी को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच में आने से कार चकनाचूर हो गई। प्रो सिंह अंदर फंसकर बुरी तरह तरह घायल हो गए।
rajasthan,ajmer,rajasthan news,ajmer news,car accident,hindi news टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। उसमे रखे सेनेटरी आइटम भी बिखर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों ट्रकों के ड्राइवर को पकड़ लिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को काटकर घायल प्रोफेसर को बाहर निकाला। पहले उन्हें किशनगढ़ के यज्ञनारायण चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में अजमेर रेफर कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका