न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Jodhpur Violence: जोधपुर में हिंसक झड़प के बाद CM गहलोत ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, BJP विधायक के घर तक पहुंचा हंगामा

राजस्थान के जोधपुर में देर रात झंडे-लाउडस्पीकर को लेकर शुरू हुआ हंगामा थम नहीं रहा। आज सुबह वहां नमाज के बाद फिर झड़प हुई। हिंसा की आग विधायक के घर तक भी पहुंच गई है। बीजेपी विधायक सूर्यकांत व्यास के घर के बाहर उपद्रवियों ने बाइकों को आग लगा दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 May 2022 2:26:07

Jodhpur Violence: जोधपुर में हिंसक झड़प के बाद CM गहलोत ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, BJP विधायक के घर तक पहुंचा हंगामा

राजस्थान के जोधपुर में देर रात झंडे-लाउडस्पीकर को लेकर शुरू हुआ हंगामा थम नहीं रहा। आज सुबह वहां नमाज के बाद फिर झड़प हुई। हिंसा की आग विधायक के घर तक भी पहुंच गई है। बीजेपी विधायक सूर्यकांत व्यास के घर के बाहर उपद्रवियों ने बाइकों को आग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। जोधपुर में अब 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। ये कर्फ्यू 4 मई की रात तक जारी रहेगा। इससे पहले सुबह दोबारा पथराव की खबरें सामने आईं थीं। पुलिस ने इससे निपटने लाठीचार्ज भी किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। यह हंगामा सोमवार रात यानी ईद की पूर्व संध्या से शुरू हुआ था।

हिंसा की घटना के बाद राजस्थान सरकार हरकत में आई है। सीएम गहलोत ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। इसमें DGP और दूसरे अधिकारी शामिल हुए। गहलोत जन्मदिन के सभी कार्यक्रम बीच में छोड़ सीएमओ में डीजीपी, पुलिस और गृह विभाग के बड़े अफसरों की हाई लेवल मीटिंग कर रहे है। गहलोत जोधपुर में लॉ एंड ऑर्डर का रिव्यू कर रहे हैंं। गहलोत ने असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने को कहा है।

उधर, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राजस्थान सरकार पर हमला बोला है। वह बोले कि गहलोत सरकार एक समुदाय को खुश करने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को तालिबान बना दिया है और सरकार औरंगजेबी फैसले लेती है। वह बोले कि गहलोत मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री भी है उनको इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।

आपको बता दे, इस झड़प के बाद जिले और शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। संभागीय आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने अपने आदेश में कहा है कि कानून व्यवस्था को देखते हुए जिले में 3 मई को रात 1 बजे से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

उधर, सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर जिला प्रशासन और पुलिस अफसरों से पूरे मामले का फीडबैक लिया है। सीएम ने उपद्रवियों को सख्ती से निपटने और किसी भी हालत में माहौल बिगड़ने नहीं देने की हिदायत दी है। संवेदनशील इलाकों पर पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। जरूरत पड़ने पर बाहर से पुलिस फोर्स भेजी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि जोधपुर में कल देर रात से जो तनाव पैदा हुआ है वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे राजस्थान की, मारवाड़ की परंपरा रही है कि सभी समाज के, सभी धर्मों के लोग हमेशा, हर त्योहारों पर भी प्रेम भाईचारे से रहते आए हैं, मैं अपील करना चाहूंगा कि तमाम लोग शांति बनाए रखें और तनाव समाप्त करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट