न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान पर अपने अंतिम दिनों में मेहरबान रहा मानसून, 11 साल में छठीं बार बारिश का कोटा पूरा

जाते हुए मानसून प्रदेश में पूरी तरह से मेहरबान हैं जिसका परिणाम यह हैं कि प्रदेश में 11 साल में छठीं बार सीजन की बारिश का कोटा पूरा हो गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Sep 2021 1:06:47

राजस्थान पर अपने अंतिम दिनों में मेहरबान रहा मानसून, 11 साल में छठीं बार बारिश का कोटा पूरा

मानसून को अब कुछ ही दिन बचे हैं और जाते हुए मानसून प्रदेश में पूरी तरह से मेहरबान हैं जिसका परिणाम यह हैं कि प्रदेश में 11 साल में छठीं बार सीजन की बारिश का कोटा पूरा हो गया है। राजस्थान में औसत 530 मिमी बारिश के मुकाबले 540 मिमी बारिश हो चुकी है। पिछले एक सप्ताह से सक्रिय हुए मानसून की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई है। मानसून के सक्रिय होने से जयपुर सहित कई जिलों की प्यास बुझा रहे बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी है। बांध का जलस्तर 311.22 आरएल मीटर पहुंच गया है। बुधवार को जालौर में सर्वाधिक 5 इंच और माउंट आबू में 4.5 इंच बारिश हुई।

प्रदेश में अब तक प्रदेश के 10 जिलों में सामान्य से ज्यादा, 20 जिलों में सामान्य और सिर्फ तीन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। अच्छी खबर यह है कि अगले एक सप्ताह तक पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहेगा। यहां कई जिलों में 'यलो अलर्ट' जारी किया हुआ है। वहीं जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी अगले दो दिन तक बारिश जारी रहेगी।

मौसम विभाग केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि गुरुवार को अलवर, झुंझुनूं, सीकर, अजमेर जिलों में कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं, जयपुर, भीलवाड़ा, टोंक, राजसमंद, सिरोही जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इसी तरह, 24 और 25 सितंबर को बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और 26 सितंबर को उदयपुर संभाग के साथ कोटा संभाग में कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट