न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RRB-NTPC रिजल्ट का विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस ने की कार्रवाई, भोजपुर में 700 तो नवादा में 500 अज्ञात छात्रों पर FIR

पुलिस ने कारवाई करते हुए भोजपुर पुलिस ने अब 700 अज्ञात छात्रों पर FIR दर्ज की है। इसमें RPF थाने में 200 छात्रों पर और GRP थाने में 4 नामजद सहित 500 पर FIR दर्ज की गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Jan 2022 1:41:50

RRB-NTPC रिजल्ट का विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस ने की कार्रवाई, भोजपुर में 700 तो नवादा में 500 अज्ञात छात्रों पर FIR

बिहार में इस समय RRB-NTPC के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध देखने को मिल रहा हैं जहां इस विरोध ने उग्र रूप ले लिया था और कुछ आपराधिक तत्वों ने राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए ट्रेन की तीन बोगियों में आग लगा दी थी। इसके पहले भी कुछ बोगियों को आग के हवाले किया गया था। इसके बाद हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे। इसमें अब पुलिस ने कारवाई करते हुए भोजपुर पुलिस ने अब 700 अज्ञात छात्रों पर FIR दर्ज की है। इसमें RPF थाने में 200 छात्रों पर और GRP थाने में 4 नामजद सहित 500 पर FIR दर्ज की गई है। चार नामजद में अरुण कुमार पंडित, विष्णु शंकर पंडित, वरुण पंडित और रवि शंकर कुमार पंडित शामिल हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वहीं, नवादा के रेलवे प्लेटफॉर्म पर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने 500 अज्ञात पर FIR दर्ज की है। चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं, 28 लोगों को PR बांड भरा कर छोड़ दिया गया है। 32 लोगों को हंगामा करने के करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। गया में ट्रेन की बागियों में आगजनी करने वालों की जांच में पुलिस जुट गई। वीडियो फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर उपद्रव करने वालों की तलाश की जांच की जा रही है।

रेल मंत्री ने की छात्रों से रेलवे संपत्ति की सुरक्षा की अपील

छात्रों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हमारे पास परीक्षा को लेकर कोई शिकायत नहीं आई। हमने जांच कमेटी बनाई है और वो इसकी जांच करेगी। कमेटी 4 मार्च तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। उन्होंने छात्रों से अपील की कि रेलवे आपकी ही संपत्ति है और इसकी सुरक्षा करिए। रेल मंत्री ने कहा कि कुछ लोग छात्रों के प्रदर्शन का गलत फायदा उठा रहे हैं। छात्रों को भ्रमित न किया जाए, ये मामला देश का है। छात्रों से अपील है कि आप अपना विषय हमारे सामने रखिए और संवेदनशीलता के साथ इसे देखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप