न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात में राहुल गांधी का सख्त संदेश – 30-40 नेताओं को निकालना पड़े तो निकालें, AAP पर भी साधा निशाना

गुजरात दौरे पर राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता से सीधे जुड़ने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो 30-40 नेताओं को पार्टी से निकाल देना चाहिए। साथ ही, AAP पर भी निशाना साधते हुए उसे बीजेपी की 'B-टीम' करार दिया।

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 08 Mar 2025 3:43:39

गुजरात में राहुल गांधी का सख्त संदेश – 30-40 नेताओं को निकालना पड़े तो निकालें, AAP पर भी साधा निशाना

गुजरात में विधानसभा चुनाव भले ही 2027 में हो, लेकिन कांग्रेस अभी से अपनी तैयारियों में जुट गई है। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सख्त संदेश दिया। अहमदाबाद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि गुजरात कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनता से सीधा संपर्क बनाना होगा, तभी लोग उन पर विश्वास करेंगे।

राहुल गांधी ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि पार्टी के लिए समर्पण पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर कुछ नेताओं को पार्टी से निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए।" उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अंदर से बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस को सख्त फैसले लेने होंगे।

राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और निकाय चुनाव के पूर्व उम्मीदवारों के साथ बैठक कर कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा, "आज देश में अन्याय बढ़ता जा रहा है, और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ खड़े हों। सत्य, अहिंसा और सद्भाव की हमारी विचारधारा को मजबूत करें।"

उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी को सख्त कार्रवाई करनी पड़े और 30-40 लोगों को बाहर निकालना पड़े, तो ऐसा करने में हिचक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जो नेता अंदर रहकर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें पार्टी से बाहर कर देना चाहिए, क्योंकि बीजेपी उन्हें अपने संगठन में कभी स्वीकार नहीं करेगी।

राहुल गांधी का 'आप' पर वार, बोले- गुजरात की जनता 'B-टीम' नहीं चाहती

गुजरात में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर इशारों-इशारों में निशाना साधा। हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस और AAP अलग-अलग चुनाव लड़े थे, जबकि गुजरात में AAP के कारण कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस पहले भी AAP को बीजेपी की 'B-टीम' बता चुकी है। इसी संदर्भ में राहुल गांधी ने कहा, "गुजरात की जनता, व्यापारी, किसान, मजदूर और छात्र प्रदेश में मजबूत विपक्ष चाहते हैं। वे यहां 'B-टीम' नहीं चाहते। मेरी जिम्मेदारी इन दो समूहों को अलग करने की है।"

गुजरात कांग्रेस में जल्द होंगे बड़े बदलाव

राहुल गांधी ने पहले ही दिन संकेत दिए थे कि कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करने वाली है। गुजरात कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राहुल गांधी ने स्थानीय मुद्दों को उठाने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि पार्टी में नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जाएगी।

उन्होंने नेताओं से कहा कि गुजरात में बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा और किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाए। इसके अलावा, जिला अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को अभी से शुरू करने पर विशेष जोर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत