न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने पहलगाम हमले पर जताई चिंता, शाह और उमर अब्दुल्ला से की बातचीत

राहुल गांधी ने इस गंभीर घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक कर्रा से सीधे बातचीत की। उन्होंने घटनास्थल की स्थिति का अपडेट लेते हुए पीड़ितों को हर संभव मदद और न्याय का भरोसा दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 11:06:00

राहुल गांधी ने पहलगाम हमले पर जताई चिंता, शाह और उमर अब्दुल्ला से की बातचीत

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हमले को लेकर गहरी चिंता जताई है और इसे एक कायराना हरकत बताया है।

राहुल गांधी ने इस गंभीर घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक कर्रा से सीधे बातचीत की। उन्होंने घटनास्थल की स्थिति का अपडेट लेते हुए पीड़ितों को हर संभव मदद और न्याय का भरोसा दिया।

देश आतंक के खिलाफ एकजुट, सरकार उठाए ठोस कदम

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक कर्रा से बात कर पहलगाम हमले की स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवार न्याय और हमारे पूर्ण समर्थन के हकदार हैं।”

इससे पहले मंगलवार को उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा: “यह हमला दिल दहलाने वाला और बेहद निंदनीय है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। देश आतंक के खिलाफ एकजुट है। सरकार को अब खोखले दावों की बजाय जिम्मेदारी लेते हुए निर्णायक कदम उठाने होंगे।”

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को आतंकियों ने हमला किया था। हमले में दो विदेशी समेत कम से कम 16 पर्यटकों की मौत हो गई और 20 अन्य पर्यटक एवं स्थानीय लोग घायल हो गए। हालांकि, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। विश्वभर के शीर्ष नेताओं ने इस हमले की निंदा की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर नजर बनाए हुए हैं।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली में मौजूद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मंगलवार रात करीब 8.20 बजे श्रीनगर पहुंचे और उन्हें उपराज्यपाल, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकवादी घटना के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। इसके बाद गृह मंत्री उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के लिए राजभवन गए। वह श्रीनगर के अस्पताल में घायल पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भी मिलेंगे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत

ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त

जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब