Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्सीनेशन की दो डोज के बीच का समय बढ़ाने पर उठे सवाल, अमेरिकी एक्सपर्ट ने दी चेतावनी, कहा - संक्रमण का ज्यादा खतरा

डॉ. फौसी का यह बयान भारत के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। दरअसल, देश में सरकार ने पिछले महीने ही कोवीशील्ड के दो डोज के बीच का गैप बढ़ाकर 12-16 हफ्ते किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jun 2021 9:20:45

वैक्सीनेशन की दो डोज के बीच का समय बढ़ाने पर उठे सवाल, अमेरिकी एक्सपर्ट ने दी चेतावनी, कहा -  संक्रमण का ज्यादा खतरा

अमेरिका के महामारी एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने कोरोना वैक्सीन के डोज के बीच गैप को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वैक्सीन के दो डोज के बीच समय बढ़ाने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ब्रिटेन में यह देखा भी गया है। NDTV से बातचीत में डॉ। फौसी ने यह बात कही।

डॉ. फौसी का यह बयान भारत के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। दरअसल, देश में सरकार ने पिछले महीने ही कोवीशील्ड के दो डोज के बीच का गैप बढ़ाकर 12-16 हफ्ते किया है। इससे पहले यह गैप 6 से 8 हफ्ते था। इससे पहले यह यह गैप 28 दिन का था। दो डोज के बीच गैप बढ़ाने को लेकर सरकार का कहना है कि इससे वैक्सीन का असर बढ़ जाता है।
लेकिन फौसी का कहना है कि हमें वैक्सीनेशन में गैप बढ़ाने की बजाय तय शेड्यूल के हिसाब से ही चलना चाहिए। साथ ही कहा है कि अगर आपके पास वैक्सीन की सप्लाई काफी कम है तो फिर गैप बढ़ाना जरूरी भी हो जाता है।

वहीं, कोरोना के ज्यादा संक्रामक वैरिएंट डेल्टा पर जोर देते हुए फौसी ने कहा कि वायरस को हराने के लिए लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीनेट करने की जरूरत है। बता दें डेल्टा वैरिएंट सबसे पहले भारत में पाया गया था और कहा जा रहा है कि देश में दूसरी लहर की प्रमुख वजह यही वैरिएंट था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह 40-50% ज्यादा घातक है। फौसी के मुताबिक भारत के कई राज्यों में डेल्टा वैरिएंट हावी हो गया है। यह एक से दूसरे व्यक्ति में काफी तेजी से और असरदार तरीके से फैलता है। जिन-जिन देशों में यह वैरिएंट पाया गया है वहां संक्रमण बढ़ने का खतरा है। खासकर अगर किसी देश के पास वैक्सीन की कमी है तो उसे ज्यादा चिंता करनी चाहिए।

अमेरिकी एक्सपर्ट के मुताबिक यह देखा गया है कि डेल्टा वैरिएंट जब किसी नॉन-वैक्सीनेट व्यक्ति को संक्रमित करता है तो उस पर बहुत तेजी से हावी होता है। ब्रिटेन में ऐसा देखा जा रहा है। यह वैरिएंट अब 90% तक हावी होने के करीब है। फौसी का कहना है कि अगर हमे कोरोना की अगली लहर से बचना है तो जल्द से जल्द लोगों को वैक्सीनेट करने की जरूरत है।

देश में कोरोना की स्तिथि
देश में बीते दिन 3,996 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई। इस दौरान 84,522 नए लोग संक्रमित मिले वहीं, राहत की बात यह रही कि बीते दिन 1,21,066 मरीज ठीक भी हुए। कल ठीक हुए मरीजों के बाद देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 42,085 की कमी दर्ज की गई है। नए संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 71 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 1 अप्रैल को 81,398 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी। देश में अब तक 2.93 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है वहीं, 2.79 करोड़ ठीक भी हुए है। इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 10.76 लाख हो गई है वहीं, अब तक 3.67 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका