न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : पत्नी ने घूंघट नहीं निकाला तो गुस्से में पति ने 3 साल की मासूम को आंगन में उछाला, मौत

गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पत्नी ने घूंघट नहीं निकाला तो गुस्से में पति ने अपनी ही 3 साल की मासूम को फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 19 Aug 2021 9:16:57

अलवर : पत्नी ने घूंघट नहीं निकाला तो गुस्से में पति ने 3 साल की मासूम को आंगन में उछाला, मौत

जिले के गादोज गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पत्नी ने घूंघट नहीं निकाला तो गुस्से में पति ने अपनी ही 3 साल की मासूम को फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। झगड़े की शुरुआत पत्नी के घूंघट नहीं निकालने से हुई। गुस्से में पिता तीन साल की मासूम बेटी को पीटने लगा। मां उसे बचाने लगी तो मासूम को उछालकर कमरे आंगन में फेंक उसकी हत्या कर डाली। थानाधिकारी प्रेमप्रकाश ने बताया कि हत्या के मामले में बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है। इसमें शामिल हुए लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है। उसकी भी तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे। मंगलवार रात की घटना से बदहवास मां बिलखती रही। किसी ने उसकी एक ना सुनी। बुधवार को पीहर वालों के आने पर वह बहरोड़ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

बहरोड़ थाना अधिकारी प्रेमप्रकाश ने बताया कि गादोज गांव निवासी मोनिका यादव की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मोनिका ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पति प्रदीप यादव घर के भीतर हमेशा घूंघट निकालने की कहता है। वह घूंघट भी करती है। मगर कभी जरा घूंघट कम हो तो झगड़ा और मारपीट करने लगता है। मंगलवार रात को भी घूंघट निकालने को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। उसकी 3 वर्षीय पुत्री प्रियांशी को थप्पड़ मार दिया। मोनिका ने विरोध किया तो उसकी गोद से बच्ची को खींचकर कमरे के अंदर ले गया। वहां पीटने के बाद उसे उछालकर कमरे के आंगन में फेंक दिया। करीब 6 फीट तक हवा में रही बच्ची ने फर्श पर गिरते ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पति और ससुराल के लोग बुधवार तड़के उसका अंतिम संस्कार कर आए। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया।

पीड़िता मोनिका ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2013 में उसकी शादी प्रदीप के साथ हुई थी। वह एक फैक्ट्री में काम करता है और 12वीं तक पढ़ा लिखा है। शादी में परिजनों ने सामान व बाइक दी थी। लेकिन प्रदीप दहेज की मांग को लेकर अक्सर झगड़ा करता था। उसकी दो बेटियां थीं। इनमें बड़ी कशिश 6 वर्ष की है। जबकि छोटी बेटी प्रियांशी का जन्म 2018 में हुआ था। तब पीहर वालों ने घर में कलह खत्म करने के लिए छूछक में क्विड कार खरीदकर प्रदीप को दे दी थी। इसके बावजूद वह नहीं सुधरा तो रेवाड़ी में दो बार मामले दर्ज कराए। हालांकि बाद में इनमें समझौता हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल