न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : दो भाइयों में कैरी तोड़ने का मुद्दा इतना बढ़ा कि झगड़े में हो गई एक की मौत, हत्या का मामला दर्ज

गांधी नगर थाना पुलिस ने बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Jun 2021 3:23:11

जयपुर : दो भाइयों में कैरी तोड़ने का मुद्दा इतना बढ़ा कि झगड़े में हो गई एक की मौत, हत्या का मामला दर्ज

राजधानी जयपुर के गांधी नगर इलाके में बापू नगर स्थित राजेन्द्र नगर में दो भाइयों में कैरी तोड़ने का मुद्दा इतना बढ़ गया कि झगड़े में एक भाई की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने दूसरे भाई और उनके परिवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। गांधी नगर थाना पुलिस ने बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से प्राॅपर्टी विवाद चल रहा है। इसके संबंध में जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर निवासी विजय कुमार शर्मा (70) मंगलवार शाम को मकान के परिसर में लगे पेड़ से कैरी तोड़ रहे थे। तभी नीचे वाले फ्लोर में रहने वाले भाई जयकुमार से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान विजय कुमार की तबीयत खराब हो गई, जिन्हें निजी अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी नरेन्द्र पारीक ने बताया कि मृतक का मेडिकल बाेर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।

मृतक के बेटे विपिन खांडल ने बताया कि हमारे परिवार में प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था, लेकिन दूसरे पक्ष के चाचा और उनके परिजनों ने कैरी ताेड़ने पर पिताजी पर हमला कर दिया। छुड़ाने पर उनके साथ भी मारपीट कर दी। मृतक के बेटे विपिन खांडल ने गांधी नगर थाने में जयकुमार, सुशील, अंकित, विकास, अश्वनी व अभिषेक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया कि उनके परिवार से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल