न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख को दी गई थी सिद्धू मूसेवाला की सुपारी, पूछताछ में सामने कुल 9 लोगों के नाम

पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पूछताछ में बड़ा दावा किया है। गिरफ्तार आरोपी शाहरुख ने स्पेशल सेल को बताया है कि सिद्धू मूसेवाला को मारने की सुपारी उसे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से दी गई थी। उन्होंने पहले भी सिद्धू को मारने की कोशिश की थी लेकिन तब सुरक्षाकर्मियों को देखकर ये लौट गए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 May 2022 12:58:32

शाहरुख को दी गई थी सिद्धू मूसेवाला की सुपारी, पूछताछ में सामने कुल 9 लोगों के नाम

पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पूछताछ में बड़ा दावा किया है। गिरफ्तार आरोपी शाहरुख ने स्पेशल सेल को बताया है कि सिद्धू मूसेवाला को मारने की सुपारी उसे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से दी गई थी। उन्होंने पहले भी सिद्धू को मारने की कोशिश की थी लेकिन तब सुरक्षाकर्मियों को देखकर ये लौट गए थे।

पूछताछ में शाहरुख ने कुल 8 नाम बताये हैं, जिनपर उसने हत्यारों की मदद करने का आरोप लगाया है। इसमें पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के मैनेजर का नाम भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख ने कहा कि वह भोला (हिसार का रहने वाला) और सोनू काजल (नारनौंद, हरियाणा) के साथ मूसेवाला के गांव गया था। लेकिन जब उसने वहां 4 पीएसओ AK-47 के साथ तैनात देखे तो उन्होंने हत्या का प्लान ड्रॉप कर दिया। तब गोल्डी ने उनको सिद्धू की हत्या के लिए UZI हथियार दिये थे। फिर शाहरुख ने हत्या के काम को अंजाम देने के लिए AK-47 और बियर स्प्रे की मांग की।

फिर किसी वजह से शाहरुख इस काम से अलग हो गया। अब दावा किया जा रहा है कि सिद्धू के मर्डर में अब वही बोलेरो कार इस्तेमाल हुई है जिसे भोला और सोनू रेकी के दौरान इस्तेमाल करते थे। पूछताछ में कुल 9 नाम सामने आए हैं, जिन्होंने सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों की मदद की उनके नाम है गोल्डी बराड़, लॉरेंस बिश्नोई, सचिन (मनकीरत औलख का मैनेजर), जग्मू भगवानपुरिया, अमित काजला, सोनू काजल, बिट्टू , सतेंदर काला (फरीदाबाद सेक्टर 8) और अजय गिल।

शाहरुख गोल्डी बराड़ से Signal App से बातचीत करता था। उसका फोन फिलहाल स्पेशल सेल ने जब्त किया हुआ है। उससे और जानकारी सामने आ सकती है। वहीं दावा किया गया है कि लॉरेंज बिश्नोई तिहाड़ जेल में भी फोन का इस्तेमाल करता है।

बता दें कि पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या कल 29 मई को मानसा जिले में उनके घर से कुछ किलोमीटर दूर ही कर दी गई थी। बता दे, सिद्धू मूसेवाला गैंगस्टर्स के निशाने पर थे। इसके बावजूद शनिवार को पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा घटा दी। उनके पास 2 ही गनमैन रह गए थे। सुरक्षा को लेकर मूसेवाला भी चिंतित थे। उन्होंने वकील से भी इस बारे में बात की थी। इसके अलावा अपने करीबी सिंगर अमृत मान को भी मिलने बुलाया था। मूसेवाला ने कोई जरूरी बात करने की बात कही थी। माना जा रहा है कि वह सुरक्षा के बारे में ही बात करने वाले थे। इसको लेकर अब पंजाब सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल