न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट के बीच इस राज्य के कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, दोगुनी हो सकती है सैलरी

राज्य सरकार के छठे वेतन आयोग (6th Pay Commission) ने कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन को डबल करने की सिफारिश की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 May 2021 5:08:40

कोरोना संकट के बीच इस राज्य के कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, दोगुनी हो सकती है सैलरी

कोरोना संकट के बीच पंजाब सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। राज्य सरकार के छठे वेतन आयोग (6th Pay Commission) ने कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन को डबल करने की सिफारिश की है। आयोग ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को रिपोर्ट सौंपी हैं और जल्द ही सभी कर्मचारियों के वेतन में इजाफा हो सकता है। हालाकि, आयोग ने सरकार को यह रिपोर्ट उस समय सौंपी है जब कोरोना के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति पहले से ही दबाव में है।

मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक, कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन 6 हजार 950 रुपये को बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने की सिफारिश की जा रही है। इसके साथ ही कई तरह के भत्ते में भी इजाफा करने को कहा जा रहा है। बता दें पेंशन और डीए में भी वृद्धि की सिफारिश की है, जबकि फिक्सड मेडिकल भत्ते व ग्रेजुएटी को दोगुणा करने का सुझाव दिया है। यदि सिफारिशें मान ली जाती हैं तो कर्मचारियों व पेंशन धारकों को अब एक हजार रुपये फिक्सड मेडिकल भत्ता मिलेगा। इसके अलावा निधन होने या रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली ग्रेजुएटी को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने की भी सिफारिश की गई है। सीएम कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस सिफारिश के चलते राज्य पर हर साल 3500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ने की संभावना है।

प्रवक्ता ने बताया कि कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में औसतन 20% के दायरे में इजाफा होने की संभावना है। उन्होंने आगे बताया कि पांचवें वेतन आयोग की सिफारशों के मुकाबले वेतन में 2.59% की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य सरकार के फाइनेंस डिपार्टमेंट को इस बारे में जानकारी दे दी है ताकि इसमें आगे की कार्यावाही के लिए कैबिनेट में रखा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग

केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी

जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल

जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला

पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’

‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त

शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित

फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा

श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें