न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Punjab Election: CM चन्नी का पीएम मोदी से अनुरोध, कुमार विश्वास के दावे की जांच करवाएं

पंजाब के सीएम के रूप में मैं प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि कुमार विश्वास के वीडियो के मामले में निष्पक्ष जांच का आदेश दें। साथ ही कहा कि राजनीति एक तरफ, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है। पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Feb 2022 9:36:24

Punjab Election: CM चन्नी का पीएम मोदी से अनुरोध, कुमार विश्वास के दावे की जांच करवाएं

पंजाब में 20 फरवरी को वोटिंग होनी है इससे पहले कुमार विश्वास की तरफ से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों पर सियासत गरमा गई है। पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने अरविंद केजरीवाल पर लगाए आरोपों की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम के रूप में मैं प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि कुमार विश्वास के वीडियो के मामले में निष्पक्ष जांच का आदेश दें। साथ ही कहा कि राजनीति एक तरफ, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है। पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है।

बता दें कि कुमार विश्वास ने खुलासा किया था कि अरविंद केजरीवाल का सपना किसी भी तरह से पंजाब की सत्ता पर काबिज होने का है। कुमार विश्वास ने कहा था, 'अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि मुझे पंजाब का सीएम बनना है या फिर खालिस्तान का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा।'

punjab election,punjab election 2022,cm channi,pm narendra modi,kumar vishwas,arvind kejriwal,punjab news

PM मोदी ने भी केजरीवाल पर बोला हमला

अबोहर में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास के आरोपों पर पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरा था। मोदी ने कहा कि इनके इरादे कहीं ज्यादा खतरनाक हैं। जिसने ये भेद खोला वे इनके पुराने विश्वस्त साथी रहे हैं। कवि और चिंतक होने के नाते देश भर में उनके कवि सम्मेलनों को सुनने के लिए देश भर में युवा पीढ़ी उनका इंतजार करती है। ऐसे इंसान ने कल कह दिया और जो आरोप लगाया है वो बहुत खतरनाक है। उन्होंने कहा कि दर्द ज्यादा हुआ होगा तो ही ये खुलासा किया है।

मोदी ने कहा कि ये लोग पंजाब को तोड़ने का सपना पाले हुए हैं। ये लोग सत्ता के लिए अलगाववादियों से भी हाथ मिलाने को तैयार हैं। सत्ता पाने के लिए इन लोगों को अगर देश भी तोड़ना पड़े, तो ये लोग उसके लिए भी तैयार हैं। इनका एजेंडा और देश के दुश्मनों का एजेंडा, पाकिस्तान का एजेंडा अलग है ही नहीं।

आप ने बताई साजिश

कुमार विश्वास के अरविंद केजरीवाल के बारे में खुलासे पर आम आदमी पार्टी ने सफाई दी है। पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि प्रोपेगंडा से साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले कुमार विश्वास ने कुछ क्यों नहीं कहा। फर्जी वीडियो से केजरीवाल को बदनाम करने की साजिश रची जा रही हे। बेईमान ताकतों को डर लग रहा है। पंजाब की जनता आप के साथ है।

पंजाब में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मैं इन बेईमान ताकतों से कहना चाहता हूं कि पंजाब के लोग इस दुष्प्रचार में नहीं फंसेंगे। पंजाब के लोग जानते हैं कि ईमानदार अरविंद केजरीवाल और आप को रोकने के लिए बेईमान ताकतें सिर्फ साजिश करना चाहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल