न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमने-सामने : करतारपुर में फिसली सिद्धू की जुबान, पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को बताया बड़ा भाई; भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

सिद्धू के साथ इस दौरे पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, मंत्री परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कार्यकारी प्रधान कुलजीत नागरा, पवन गोयल भी गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 3:20:54

आमने-सामने : करतारपुर में फिसली सिद्धू की जुबान, पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को बताया बड़ा भाई; भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर विवाद को हवा दे दी है। करतारपुर कॉरिडोर के फिर से खुलने के ठीक तीन दिन बाद शनिवार को गुरुद्वारा करतारपुर साहिब मत्था टेकने पहुंचे सिद्धू पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई बताया। सिद्धू के साथ इस दौरे पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, मंत्री परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कार्यकारी प्रधान कुलजीत नागरा, पवन गोयल भी गए हैं।

बता दे, पिछली बार भी जब सिद्धू पाकिस्तान गए थे तो करतारपुर कॉरिडोर खोलने के मुद्दे पर पाकिस्तानी सेना के जनरल बाजवा से गले मिले थे। इसके बाद उनका कड़ा विरोध हुआ था। ऐसे में उनके आज के दौरे पर सभी की नजरें टिकी थी।

इससे पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को अपने साथ 18 नवंबर को ही श्री करतारपुर साहिब दर्शन के लिए ले जाना चाहते थे लेकिन सिद्धू अपने समर्थक गुट के साथ जाने के इच्छुक थे। इसलिए उन्होंने अलग से जाने की योजना बनाई।

भाजपा के निशाने पर कांग्रेस

उधर, नवजोत सिंह सिद्धू के बयान से एक बार फिर से भाजपा को हमलावर होने का मौका दे दिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सिद्धू के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह अचानक निकला बयान नहीं था, यह कांग्रेस की सोची समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इमरान खान में भाई जान दिखता है। राहुल गांधी के कहने पर ही नवजोत सिंह सिद्धू ने इमरान खान को 'बड़ा भाई' कहा। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस को हिंदुत्व में खतरा दिखता है।

संबित पात्रा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू का यह बयान हिंदुत्व के खिलाफ कांग्रेस की यह योजनाबद्ध साजिश का हिस्सा है। पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब सामने आती है, जिसमें हिंदुत्व की तुलना बोको हरम और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों से की जाती है। इसके बाद मणिशंकर अय्यर मुगलों को महान बताते हैं। फिर अचानक से राहुल गांधी का बयान सामने आता है कि हिंदुत्व एक खतरा है और अब सिद्धू इमरान खान को बड़ा भाई बताते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हाल ही में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने हिंदुत्व को वैश्विक खतरा बताया था, उनका यह बयान राहुल गांधी के हिंदुत्व पर दिए गए बयान के बाद आया था। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राहुल गांधी के ही बयानों को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया था। असल में राहुल गांधी के बयानों को पाकिस्तान आगे बढ़ा रहा है, यह एक साजिश के तहत हो रहा है। उन्होंने अपनी बात का समर्थन करते हुए कहा कि पिछले दिनों सिद्धू पाकिस्तान के जनरल बाजवा के गले लगे थे, जब मीडिया ने उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी उनके कप्तान हैं, वह उनके ही कहने पर सबकुछ करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल