न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छोटी-सी बात का बतंगड़ बना रही है बीजेपी ,पीएम की जान को कोई खतरा नहीं था: CM चन्नी

पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने गुरुवार को फिर दोहराया कि पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई थी। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार कोई अफवाह न फैलाएं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Jan 2022 5:38:39

छोटी-सी बात का बतंगड़ बना रही है बीजेपी ,पीएम की जान को कोई खतरा नहीं था: CM चन्नी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर जहां राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस पूरी घटना पर चिंता जाहिर की है, वहीं कैबिनेट की बैठक में सभी पंजाब सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई है। इस पूरे मामले में केंद्रीय खेल, युवा कार्यक्रम एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब इस तरह की चूक होती है तो उस पर कठोर कदम उठाया जाना जरूरी हो जाता है। पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने गुरुवार को फिर दोहराया कि पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई थी। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार कोई अफवाह न फैलाएं। पंजाब में पीएम की जान को कोई खतरा नहीं था। मैंने पीएम से बात करने का अनुरोध किया है। वे मेरे सम्माननीय हैं और मैं उनकी लंबी उम्र की दुआ करता हूं। पंजाब पुलिस की इसमें कोई गलती नहीं थी। एक छोटी बात का बतगंड़ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विवाद खड़ा करके बीजेपी की रैली की नाकामी से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है।

इंटरव्यू में सीएम चन्नी ने कहा, फिरोजपुर में बीजेपी की रैली को संबोधित करने जा रहे प्रधानमंत्री मोदी को जब पता चला कि 70 हजार में से सिर्फ 700 कुर्सियां ही भर पाई हैं तो उन्होंने लौटना उचित समझा और इस नाकामी को छिपाने के लिए पूरा दोष सुरक्षा व्यवस्था पर मढ़ दिया। इतने बड़े राजनेता को ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए थी। दरअसल, बुधवार को बीच रास्ते से बठिंडा एयरपोर्ट लौटे पीएम मोदी ने पंजाब सरकार के अफसरों से कह दिया था, 'अपने सीएम को थैंक्‍स कहना कि मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया।'

मुख्यमंत्री चन्नी ने पंजाब पुलिस का बचाव करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक केंद्रीय एजेंसियों इंटेलीजेंस ब्यूरो और एसपीजी की विफलता है। सीएम ने दावा किया कि आईबी के डायरेक्टर ने भी पीएम के दौरे के पहले सुरक्षा इंतजामों को लेकर अपनी संतुष्टि जाहिर की थी। लेकिन सुबह अचानक 10-12 लोग पास के गांव से आकर सड़क पर बैठ गए थे, जिससे रुकावट आई। उन्होंने बताया कि जिस इलाके में पीएम मोदी को आना था, वो वैसे भी बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में आता है इसलिए इसमें राज्य की पुलिस का कोई गलती नहीं है।

यहां बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल अक्टूबर माह में भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) को भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र के अंदर 50 किमी के क्षेत्र में तलाशी लेने, संदिग्धों को गिरफ्तार करने और जब्ती करने का अधिकार दिया था।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, हम पीएम का पूरा सम्मान करते हैं और हमें खेद है कि पीएम को वापस जाना पड़ा, लेकिन मैं ये बताना चाहूंगा कि मुझे जानकारी थी कि पीएम आने वाले हैं और पीएम की सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। मुझे पहले ही गृह मंत्रालय से फोन आया था। मुझे भी सीएम के स्वागत के लिए जाना था, लेकिन मैं कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गया था इसलिए नहीं जा पाया। लेकिन प्रधानमंत्री के स्वागत में हमारे मंत्री मौजूद थे।पीएम को किसी तरह का खतरा नहीं था।

उधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में जो बड़ी चूक पंजाब में हुई, उसके बाद सभी ने अपने- अपने विचार रखे हैं। सुप्रीम कोर्ट और गृहमंत्रालय इसमें अपना काम कर रहा है। जब इस तरह की चूक होती है तो उसपर जो उचित और कठोर कदम है कन्सर्न डिपार्टमेंट द्वारा उठाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसे घिनौनी राजनीति बताया। उन्‍होंने कहा, कल हमारे प्रधानमंत्री पंजाब गए थे, जहां कांग्रेस की सरकार है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि भारत का प्रधानमंत्री जाता हो और उसकी सुरक्षा में चूक हो जाए। हम भी मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन ऐसी घिनौनी राजनीति हमने जिंदगी में कभी स्वीकार नहीं की।

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, राजनीतिक विद्वेष इतना कैसा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री की जिंदगी से खेल जाए। मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि राजनीतिक मतभेद ऐसा नहीं होता कि आप विद्वेष की ​अग्नि में जल उठो।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप