न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुणे: दो गोदामों में आग लगने से दो भाईयों की मौत, 1 चारपहिया व 3 दोपहिया वाहन भी जले

पुणे में पिंपरी-चिंचवड़ में मंगलवार तड़के दो निकटवर्ती गोदामों में लगी भीषण आग में दो भाइयों की सोते समय दम घुटने से मौत हो गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 4:13:35

पुणे: दो गोदामों में आग लगने से दो भाईयों की मौत, 1 चारपहिया व 3 दोपहिया वाहन भी जले

पुणे (महाराष्ट्र)। पुणे में पिंपरी-चिंचवड़ में मंगलवार तड़के दो निकटवर्ती गोदामों में लगी भीषण आग में दो भाइयों की सोते समय दम घुटने से मौत हो गई और कई वाहन जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ट्विन सिटी के भीड़भाड़ वाले वाल्हेकरवाड़ी इलाके में देर रात करीब 2.30 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों ने मदद बुलाई।

कम से कम पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग गणेश पैकेजिंग लिमिटेड के गोदाम में फैल गई थी, जहां बड़ी मात्रा में लकड़ी का भंडारण किया गया था। माना जाता है कि सबसे पहले आग यहीं लगी थी।

आग की लपटें तेजी से बगल के विनायक एल्युमीनियम प्रोफाइल कंपनी के गोदाम तक फैल गईं, जहां दोनों भाई मेजेनाइन फर्श पर गहरी नींद में सो रहे थे। उन्हें अपने आसपास की भीषण आग का एहसास नहीं था। आग ने दो गोदामों के अलावा आसपास खड़े एक चार पहिया वाहन और तीन दोपहिया वाहनों को भी पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया।

अंदर पहुंचने के बाद, अग्निशामकों को दो भाइयों के शव मिले, जिनकी जहरीले धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई। उनकी पहचान 23 वर्षीय कमलेश ए. चौधरी और उनके छोटे भाई 21 वर्षीय ललित ए. चौधरी के रूप में की गई है।

आग लगने का कारण पता नहीं चला है और पुलिस और फायर ब्रिगेड आगे की जांच जारी रखे हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?

ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप

यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन

महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा

Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'

Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक

‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान

Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे

गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब

IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप

कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट

8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह

तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज