न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोर पकड़ने लगता एन.चन्द्रबाबू की गिरफ्तारी का विरोध, आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान

तेलुगु देशम पार्टी यानी TDP के मुखिया और आंघ्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 12:35:05

जोर पकड़ने लगता एन.चन्द्रबाबू की गिरफ्तारी का विरोध, आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान

नई दिल्ली। तेलुगु देशम पार्टी यानी TDP के मुखिया और आंघ्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। चंद्रबाबू नायडु की गिरफ्तारी के विरोध में TDP ने सोमवार को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है। आंध्र प्रदेश की विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने कौशल विकास घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में आज यानी सोमवार, 11 सितंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। TDP के प्रदेश अध्यक्ष अत्चन नायडू ने आंध्र प्रदेश में एक दिन बंद का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्यव्यापी बंद का आह्वान चंद्रबाबू नायडू की ‘अवैध’ गिरफ्तारी, टीडीपी कार्यकर्ताओं पर क्रूर हमलों और मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बदले की राजनीति के विरोध में है।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

शनिवार को पूर्व सीएम नायडू को सीआईडी ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के एक दिन बाद इन्हें एक कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 23 सितंबर तक के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया।

300 करोड़ रुपये से अधिक का मामला

न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो, सीआईडी के अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि कथित धोखाधड़ी से राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति हुई है। आंध्र प्रदेश के एडिशनल एडवोकेट जनरल पोन्नवोलु सुधाकर रेड्डी ने बताया कि यह 370 करोड़ रुपये की घोटाले का स्पष्ट मामला है। कोर्ट ने हमारी दलीलें स्वीकार कर लीं। सीआईडी ने अदालत को बताया कि पूर्व सीएम पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे और उन्होंने घुमा फिराकर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें कुछ मुद्दे याद नहीं हैं।

TDP महासचिव ने लिखा खुला पत्र

TDP के महासचिव नारा लोकेश ने लोगों को लिखे एक पत्र में कहा, "मैं दर्द से भारी दिल और आंसुओं से नम आंखों के साथ आज आपको लिख रहा हूं। मैं अपने पिता को आंध्र प्रदेश और तेलुगू लोगों की भलाई के लिए अपना दिल और आत्मा लगाते हुए देखकर बड़ा हुआ हूं। उन्हें कभी भी आराम का दिन नहीं मिला, लाखों लोगों की जिंदगी बदलने के लिए अथक प्रयास कर रहा हूं।''

9 सितंबर लोकतंत्र के लिए काला दिन

टीडीपी पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से लोकतंत्र को बचाने के लिए बंद में स्वेच्छा से शामिल होने की अपील की है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी जगन मोहन रेड्डी की मानसिक प्रकृति का लेटेस्ट सबूत है। उन्होंने कहा कि लोग जगन मोहन रेड्डी को सबक सिखाएंगे। टीडीपी नेता डी. नरेंद्र कुमार ने कहा कि 9 सितंबर लोकतंत्र के लिए काला दिन है। उन्होनें जनता के लिए काम करने वाले एक नेता को सरकार ने राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेज दिया। नरेंद्र कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से हिम्मत न हारने की अपील की और कहा कि पार्टी युवा नेता नारा लोकेश के नेतृत्व में कानूनी लड़ाई जारी रखेगी।

CID ने 10 घंटे तक की पूछताछ

ज्ञातव्य है कि गिरफ्तार होने के 24 घंटे बाद आंध्र प्रदेश अपराध जांच विभाग (CID) ने नायडू को रविवार, 10 सितंबर सुबह एसीबी कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, गिरफ्तारी का विरोध कर रहे जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले कुंचनपल्ली में CID की विशेष जांच टीम कार्यालय में नायडू से 10 घंटे तक पूछताछ की।

टीडीपी प्रवक्ता पट्टाभि राम कोमारेड्डी ने मीडिया एजेंसी पीटीआई-भाषा से कहा कि पार्टी प्रमुख के बेटे नारा लोकेश, उनकी पत्नी नारा भुवनेश्वरी और अन्य लोग एसीबी अदालत में इंतजार कर रहे थे। हमने सोचा था कि उन्हें (नायडू को) अदालत ले जाया जाएगा, लेकिन वे उन्हें वापस एसआईटी कार्यालय ले गए। लोकेश और भुवनेश्वरी अदालत में इंतजार कर रहे थे, लेकिन अचानक काफिला एसआईटी कार्यालय की तरफ मुड़ गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब