न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, CIC के दलित होने के चलते शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुई कांग्रेस

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य सूचना आयुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस निमंत्रण मिलने के बावजूद शामिल नहीं हुई, जानते है क्यों कि हमारे नए मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल समारिया दलित समाज से आते है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Nov 2023 8:11:13

PM मोदी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, CIC के दलित होने के चलते शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुई कांग्रेस

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरीके से उतर चुके हैं। मंगलवार को मध्य प्रदेश के सीधी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि उसने मुख्य सूचना आयुक्त के शपथ ग्रहण का बहिष्कार सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि वह दलित समाज से आते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी से पहले कांग्रेस ने भाजपा नीत सरकार पर दलितों और पिछड़ों को आगे न बढ़ाने का आरोप लगाया था।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य सूचना आयुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस निमंत्रण मिलने के बावजूद शामिल नहीं हुई, जानते है क्यों कि हमारे नए मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल समारिया दलित समाज से आते है। और देश का पहला दलति मुख्य सूचना आयुक्त बनने का उन्हें मौका मिला है।

कांग्रेस ने सिर्फ अपने लोगों को आगे बढ़ाया

मंगलवार को सीधी में कांग्रेस के हमलों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “उन्होंने अनुसूचित जाति, अनसुचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कोई काम नहीं किया। कांग्रेस ने उन्हीं को आगे बढ़ाया जो कि दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाते थे। एससी, एसटी और ओबीसी के प्रभावशाली नेतृत्व को कभी नहीं उभरने दिया गया। इसी दरबारी मानसिकता के कारण सुबह और शाम वो लोग मोदी को गाली देते हैं। इतना ही नहीं वह मोदी को गाली देते-देते ओबीसी समाज को गाली देने लगे हैं.''

राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया था गंभीर आरोप

बता दें कि हाल ही में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि हमारे चार में तीन सीएम ओबीसी समाज से आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे जातिगत जनगणना की मांग करते हुए कहा था कि जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी