Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी बिजली कनेक्शनों पर लगेंगे अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर, पहले बिल फिर बिजली सप्लाई

ऑनलाइन मॉनीटरिंग होने व बिजली चोरी रोकने के लिए कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी बिजली कनेक्शनों पर अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगेंगे। यानी अब बिल पहले जमा करवाने पर ही बिजली सप्लाई होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 26 Aug 2021 9:50:44

राजस्थान : कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी बिजली कनेक्शनों पर लगेंगे अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर, पहले बिल फिर बिजली सप्लाई

प्रदेश में हर कनेक्शन व मीटर की ऑनलाइन मॉनीटरिंग होने व बिजली चोरी रोकने के लिए कृषि उपभोक्ताओं को छोड़कर सभी बिजली कनेक्शनों पर अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगेंगे। यानी अब बिल पहले जमा करवाने पर ही बिजली सप्लाई होगी। पहले फेज में साल 2019-20 में 15% से ज्यादा बिजली छीजत (चोरी) वाले शहरी सबडिविजनों में 50% कनेक्शनों और 25% से ज्यादा छीजत वाले सबडिविजनों में सभी सरकारी कार्यालयों, इंडस्ट्रीज व कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के दिसंबर 2023 तक प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगेंगेे। वहीँ दुसरे फेज में सभी क्षेत्रों के सभी कनेक्शनों पर मार्च 2025 तक प्रीपेड स्मार्ट मीटर लग जाएंगे
केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के गजट नोटिफिकेशन के बाद जयपुर, अजमेर व जोधपुर डिस्कॉम ने मीटर बदलने की गाइडलाइन का काम शुरू कर दिया है। ऊर्जा मंत्री बीड़ी कल्ला बोले- नोटिफिकेशन का परीक्षण करवा रहे हैं। प्रदेश में 1.39 करोड़ एक्टिव उपभोक्ता हैं। इनमें 15 लाख कृषि कनेक्शन हैं। अभी प्रदेश में 500 करोड़ रु. खर्च कर 6 लाख उपभोक्ताओं के घरों में पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इन्हें भी भविष्य में प्रीपेड कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि 90 हजार करोड़ के घाटे से जूझ रही जयपुर, अजमेर व जोधपुर डिस्कॉम को नए सिस्टम से राहत मिलेगी। दूसरी ओर ऊर्जा मंत्री बीड़ी कल्ला का कहना है कि नोटिफिकेशन के परीक्षण करवा रहे है। इसके बाद ही बजट व खरीद की प्लानिंग होगी। केंद्र एक प्रीपेड मीटर के लिए 900 रु. देगा। प्रीपेड स्मार्ट मीटर 7-8 हजार रु. में आता है। अभी लगाया जा रहा सिंगल फेज मीटर 800 रु., थ्री फेज मीटर 1500 रु. में खरीदा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका