न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रवेश वर्मा का राहुल-प्रियंका पर हमला, 'चुनावी हिंदू' बताकर महाकुंभ में न पहुंचने पर उठाए सवाल

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोला है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 12:47:42

प्रवेश वर्मा का राहुल-प्रियंका पर हमला, 'चुनावी हिंदू' बताकर महाकुंभ में न पहुंचने पर उठाए सवाल

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दोनों को 'चुनावी हिंदू' करार देते हुए कहा कि यही कारण है कि वे प्रयागराज महाकुंभ में नहीं पहुंचे। वर्मा ने कहा, "चुनाव खत्म होते ही ये लोग टोपी पहन लेते हैं।"

AAP विधायकों के निलंबन पर भी दी प्रतिक्रिया

दिल्ली विधानसभा परिसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों को रोके जाने पर प्रवेश वर्मा ने कहा कि जब उपराज्यपाल सदन को संबोधित कर रहे हों, तब हंगामा और नारेबाजी करना गलत है। उन्होंने दावा किया कि विधायकों का निलंबन नियमों के तहत किया गया है।

पूर्व AAP सरकार पर साधा निशाना

गुरुवार (27 फरवरी) को दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में निरीक्षण के दौरान प्रवेश वर्मा ने पूर्व AAP सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कई सड़कें और पुलियां टूटी पड़ी हैं, लेकिन पिछली सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

वर्मा ने कहा, "यह पुलिया दो साल से खराब थी, लेकिन कोई फॉलो-अप नहीं हुआ। अब हमने तुरंत टेंडर जारी करने का निर्देश दिया है, और अप्रैल तक इसे चालू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा।"

उन्होंने अरविंद केजरीवाल सरकार पर प्रोजेक्ट को नजरअंदाज करने और लागत दोगुनी करने का आरोप लगाया। वर्मा ने कहा, "पिछले 10 साल में केजरीवाल सरकार का कोई भी मंत्री यहां निरीक्षण के लिए नहीं आया।"

पिछली सरकार के खर्चों की होगी जांच: मंत्री प्रवेश वर्मा

मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूर्व सरकार पर जनता के पैसों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, "आखिर अरविंद केजरीवाल ने जनता का पैसा कहां खर्च किया?"

वर्मा ने स्पष्ट किया कि बीजेपी सरकार इस पूरे मामले की गहन जांच करेगी और जनता के सामने वास्तविक आंकड़े पेश करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर खर्च का हिसाब लिया जाएगा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब