चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा पर हैं। यात्रा के 46 वें दिन बुधवार को प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ बेतिया से चलकर मझौलिया प्रखंड के सतभेरवा गांव पहुंचे थे। इस यात्रा के क्रम में किशोर नीतीश कुमार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साध रहे हैं। प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री को घेरा। पीके ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दिल्ली के वायु प्रदूषण की चर्चा है, जबकि देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 7 शहर बिहार के हैं। नीतीश कुमार जी लगता है, प्रदूषण नापने वालों को भी कोई ज्ञान नहीं हैं या फिर सब आपके होम डिलीवरी वाले शराबबंदी से नाराज होकर गलत आंकड़े दे रहे हैं।'
![बिहार में प्रदूषण को लेकर प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश को घेरा, तेजस्वी यादव पर भी कसा तंज prashant kishor,nitish kumar,bihar,bihar news in hindi,pollution in bihar]()
वहीं खगड़िया नसबंदी कांड को लेकर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर तंज किया। पीके ने कहा कि बिहार के खगड़िया में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। खगड़िया के अलौली स्थित स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी कराने आयीं लगभग 24 महिलाओं का ऑपरेशन (नसबंदी) डॉक्टरों ने बिना बेहोश किए ही कर दिया। तेजस्वी यादव जी आपका औचक निरीक्षण रंग लाया है।
बिहार के कई जिलों की एयर क्वालिटी
शहर - AQI - श्रेणीकटिहार - 399 - बहुत खराब
सीवान - 383 - बहुत खराब
सहरसा - 380 - बहुत खराब
बेगुसराय - 366 - बहुत खराब
बक्सर - 323 - बहुत खराब
छपरा - 316 - बहुत खराब
दरभंगा - 359 - बहुत खराब
समस्तीपुर - 317 - बहुत खराब
बेतिया - 406 - गंभीर
पुर्णिया - 422 - गंभीर
मोतिहारी- 434 - गंभीर