न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : पिस्तौल के साथ फोटो पोस्ट कर दिखाया टशन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पकडे गए युवक ने इसे खिलौने वाली पिस्तौल बताया है और महज फोटो लेने के लिए अपने दोस्त से लेने की बात कही है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Jun 2021 11:35:39

नागौर : पिस्तौल के साथ फोटो पोस्ट कर दिखाया टशन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिले में एक युवक को टशन दिखाना भारी पड़ गया। युवक ने पिस्तौल के साथ फोटो पोस्ट की थी और लिखा था कि "जब जिगर और हथियार दोनों एक साथ हो तो लोग डरते नहीं कांपते भी हैं हमसे" और ऐसा करने पर उसे जेल की हवा खानी पड़ गई। जायल थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पकडे गए युवक ने इसे खिलौने वाली पिस्तौल बताया है और महज फोटो लेने के लिए अपने दोस्त से लेने की बात कही है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जायल एसएचओ खेमाराम बिजारणिंया ने देर शाम थाना क्षेत्र के गांव सुवादिया बास में फेसबुक पर हथियारों के साथ अपनी फोटो अपलोड करने वाले युवक कमल किशोर जाजडा (22) पुत्र श्रीकिशन को पकड़कर उसका मोबाइल चैक किया तो उसकी फेसबुक प्रोफाइल में पिस्तौल हाथ में लेकर निशाना साधते हुए खुद की फोटो के साथ स्‍टेटस पर डाल कर वायरल की हुई पाई गई। कमल किशोर ने अपने स्टेटस में लिखा था 'जब जिगर और हथियार दोनों एक साथ हों तो लोग डरते नहीं कांपते भी है हमसे'।

जायल एसएचओ खेमाराम बिजारणिंया ने बताया कि युवक के फेसबुक पर वायरल फोटो और स्टेटस देखकर आमजन में भय का माहौल पैदा हो रहा था। युवक खुद को खतरनाक और पिस्तौल वाला डॉन दिखाने की कोशिश कर रहा था। अब तक की पुलिस पूछताछ में कमल किशोर ने बताया कि उसने अपने दोस्‍त दिनेश डुकिया पुत्र नरसीराम निवासी जायल से नकली खिलौने वाली पिस्तौल लेकर ये फोटो खींचा था। उसका दोस्त अभी जालोर में कहीं मजदूरी करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कमल किशोर निवासी सुवादिया बास जायल को गिरफ्तार कर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल